दौराला। कस्बा दौराला में डॉ. शिवदत्त शर्मा के आवास पर ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। अध्यक्षता मास्टर जितेंद्र पाठक और संचालन प्रदीप भारद्वाज ने किया।
बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने सामाजिक मुद्दों के साथ क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य पर भी विचार रखे। बैठक में मौजूद लोगों ने पूर्व विधायक संगीत सोम के समर्थन में अपनी राय व्यक्त करते हुए उन्हें पुनः विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मैंगो पार्टी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित जसराम शर्मा, भुवनेश शर्मा, नवीन शर्मा, मनोज, सतपाल, रविंद्र, नीतू, कामेश, जितेंद्र, ओमपाल आदि मौजूद रहे।