{"_id":"5dd008d18ebc3e54f7347a1e","slug":"delhi-police-soldier-died-from-current-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के सिपाही की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के सिपाही की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 16 Nov 2019 08:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 16 Nov 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
सतेंद्र पाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में जिवाना गांव के दिल्ली पुलिस के सिपाही की बड़ौत में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शनिवार को शव गांव में लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
जिवाना निवासी सतेंद्र पाल सिंह (47) पुत्र सत्यवीर सिंह दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे। वह बड़ौत में नवयुग कॉलोनी में अपने मकान का निर्माण करा रहा थे। मृतक के चचेरे भाई रविंद्र ने बताया कि मकान में पत्थर की घिसाई का कार्य चल रहा था। सतेंद्र शाम के समय घिसाई करने वाले मशीन को दूसरी तरफ हटाने लगे तो अचानक उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से उनकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: जिम संचालक की करंट लगने से मौत, पुलिस बोली- घटना की जानकारी नहीं
विज्ञापन
वहीं हादसे से परिजनों और ग्रामीणों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शनिवार को शव को गांव में लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक सतेंद्र के एक बेटा व एक बेटी है पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/