{"_id":"5b4af9a84f1c1b4f748b4cac","slug":"delhi-police-daroga-mortgages-by-people-in-meerut-constables-escape","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने गए दिल्ली पुलिस के दारोगा को बनाया बंधक, सिपाहियों ने भागकर बचाई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबिश देने गए दिल्ली पुलिस के दारोगा को बनाया बंधक, सिपाहियों ने भागकर बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस हर वक्त नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाती है, मगर कभी कभी ऐसा भी होता है कि पुलिस को खुद अपनी ही जान बचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला मेरठ में सामने आया है जहां दिल्ली पुलिस के एक दरोगा के साथ मारपीट की गई और उसे बंधक बना लिया गया। साथ ही सिपाहियों पर भी पथराव किया गया। सिपाहियों द्वारा दरोगा को बंधक बनाए जाने की सूचना मेरठ पुलिस को दी गई तब जाकर उसे छुड़ाया गया।
मेरठ के गुदड़ी बाजार में अपनी टीम के साथ दबिश देने पहुंचे दिल्ली पुलिस के एक दारोगा को भीड़ ने बंधक बना लिया। जबकि सिपाहियों पर पथराव कर दिया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने टीम को बंधनमुक्त कराया।
पुलिस के अनुसार दिल्ली के कनॉट पैलेस थाने में धोखाधड़ी से संबंधित एक मामला दर्ज है। जिसमें ओमपाल निवासी साधुनगर कंकरखेड़ा और सलीम निवासी गुदड़ी बाजार कोतवाली नामजद हैं। शनिवार रात कनॉट पैलेस थाने के दारोगा सतीश कुमार और चार सिपाहियों की टीम ने कंकरखेड़ा में दबिश देकर ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम गुदड़ी बाजार में पहुंची। दारोगा सतीश कुमार सादे कपड़ों में थे,जबकि अन्य सिपाही वर्दी में थे।

भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर फेंके पत्थर
पुलिस टीम ने कंकरखेड़ा से गिरफ्तार किए गए ओमपाल को गाड़ी में बैठा रखा था। जैसे ही पुलिस सलीम को वहां से लेकर चली तो आरोपी के परिजन और आसपास के लोग भड़क गए और सादे कपड़ों में पहुंचे दारोगा पर हमला बोल दिया। सतीश ने जान बचाने की कोशिश की। लेकिन भीड़ ने उससे मारपीट कर और जबरन मकान में खींचकर ले गई। दरोगा को तीसरी मंजिल पर बंधक बना लिया गया।
दिल्ली पुलिस के अन्य सिपाहियों ने मकान में घुसने की कोशिश तो आसपास के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सिपाहियों ने भागकर जान बचाई और पास ही कोतवाली थाने में पहुंचकर जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस के दरोगा से मारपीट और बंधक बनाने की सूचना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर थाना कोतवाली यशवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दिल्ली पुलिस के दरोगा को बंधनमुक्त कराया। इंस्पेक्टर यशवीर सिंह का कहना है कि दरोगा सतीश कुमार ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। बाद में पुलिस टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ दिल्ली ले गई।