{"_id":"5f56241f8ebc3e35196ab7d0","slug":"delhi-police-constable-shot-for-protesting-against-loot-in-baghpat-district-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: लूट का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस के सिपाही को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: लूट का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस के सिपाही को गोली मारी, हालत गंभीर
Mon, 07 Sep 2020 05:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Sep 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
baghpat police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में पिलाना-बंथला मार्ग पर रोशनगढ़ गेट के पास लूट का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस के सिपाही को गोली मार दी। वहीं वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल सिपाही को मेरठ के केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मेरठ के डालूहेड़ा निवासी मनीष (35 वर्ष) पुत्र कृष्णपाल दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस में सिपाही है। सोमवार को वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से लौट रहा था। रोशनगढ़ गेट के पास दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सिपाही ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने गोली चला दी। पेट में गोली लगने से सिपाही गंभीर घायल हो गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
घटना की जानकारी लगने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सिंघावली अहीर और बालैनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस देर शाम तक सीमा विवाद में उलझी रही। सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/