फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   delhi noida non stop bus service

दिल्ली-नोएडा के लिए रोडवेज ने एक्सप्रेस वे से शुरू की नॉन स्टॉप सेवा

Thu, 03 Feb 2022 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
delhi noida non stop bus service
एक्सप्रेसवे पर दिल्ली-नोएडा के लिए नॉनस्टॉप रोडवेज एसी बस सेवा शुरू
विज्ञापन

मेरठ। उप्र परिवहन निगम के मेरठ डिपो ने भैसाली बस अड्डे से दिल्ली और नोएडा के लिए नॉन स्टॉप बस सेवा शुरू की है। यह बसें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलेंगी। दिल्ली के लिए पांच सामान्य बस और नोएडा के लिए दो वातानुकूलित जनरथ बस संचालित की गई हैं। इन बसों के संचालन से मेरठ से दिल्ली और नोएडा जाने वालों का सफर सुखद होगा।
भैसाली अड्डे से दिल्ली के लिए पहली बस सुबह आठ बजे चलेगी। इसके बाद हर आधे घंटे बाद बस संचालित हाेंगी। इसी रूटीन में पांचवीं बस सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद दोपहर एक बजे, 1:30 बजे, दो बजे, दोपहर बाद 2:30 बजे और अपराह्न 3:00 बजे जाएगी। इसके बाद शाम को 6:00 बजे, 6:30 बजे, 7:00 बजे, 7:30 बजे और 8:00 बजे बस चलेगी।
विज्ञापन

नोएडा के लिए पहली बस सुबह 07:00 बजे और दूसरी बस 8:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद 11:00 बजे और दोपहर 12:00 बजे, अपराह्न 3:00 बजे और 4:00 बजे प्रस्थान करेगी। दिल्ली तक किराया 126 रुपये और नोएडा तक का किराया 115 रुपये रखा गया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि नॉन स्टॉप बस सेवा से इस रूट यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुरूप बसों का शेड्यूल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से होकर जाने वाली इन इन बसों में आप करीब सवा घंटे में दिल्ली पहुंच जाएंगे। सुबह बसों का समय इस हिसाब से रखा गया है कि रोजाना दिल्ली-नोएडा आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को सुविधा मिलेगी। मेरठ से हर दिन बड़ी संख्या में नौकरी करने वाले लोग दिल्ली-नोएड़ा और गाजियाबाद जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed