{"_id":"605157fa8ebc3e8ca76f70ca","slug":"delhi-meerut-expressway-phase-4-latest-news-update-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Meerut Expressway: रात में रनवे जैसा दिखाई देगा एक्सप्रेसवे, एक अप्रैल से शुरू किया जाना है चौथा चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Meerut Expressway: रात में रनवे जैसा दिखाई देगा एक्सप्रेसवे, एक अप्रैल से शुरू किया जाना है चौथा चरण
Wed, 17 Mar 2021 06:45 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 17 Mar 2021 06:45 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का डासना से मेरठ तक चौथा चरण कई मायनों में खास होगा। आधुनिक सुविधाओं के साथ एक्सप्रेसवे रात के समय हवाई जहाज के रनवे की तरह दिखाई देगा। इसके लिए कैट आई (ब्लिंक) कई रंगों में लगाई गई हैं। इससे वाहनों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आ सके।
विज्ञापन
32 किमी के चौथे चरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। एक अप्रैल से यह शुरू हो जाएगा। इस चरण में कैमरे लगाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। इससे ओवरस्पीड सहित संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। यहां 72 कैमरे लगाए गए हैं। छह लेन के इस चरण में एक तरफ तीन लेन है। तीनों लेन पर अलग-अलग रंगों की कैट आई लगाई गईं हैं। जो ब्लिंक करती हुई नजर आती हैं। जिससे वाहनों को दूसरी लेन में जाने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
अगले पांच दिनों में रात के समय ही अधिकारियों द्वारा निरीक्षण की योजना तैयार की जा रही है। जिससे एक्सप्रेसवे की खामियों को देखा जा सके। इस एक्सप्रेसवे पर लाइट की व्यवस्था केवल टोल प्लाजा के पास है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे होने के चलते दोनों तरफ खेत है। इसी को देखते हुए एनएचएआई ने निर्माणकर्ता कंपनी जीआर इंफ्रा को सफेद, लाल रंगों की कैट आई लगाने निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
चालकों को नहीं होगी परेशानी...
एक्सप्रेसवे पर कई रंगों की कैट आई लगाई गई हैं। वाहन चालकों की सुविधा के लिए इन्हें लगवाया गया है। हवाई जहाज जैसा रनवे की तरह ही एक्सप्रेसवे का नजारा दिखाई देगा। -अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई