{"_id":"5efb98b48ebc3e431a3b256d","slug":"delegation-met-with-foreign-deposits-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: विदेशी जमातियों से मिला प्रतिनिधिमंडल,जल्द ही वतन वापसी की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: विदेशी जमातियों से मिला प्रतिनिधिमंडल,जल्द ही वतन वापसी की कामना की
Wed, 01 Jul 2020 01:59 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
अंबाला रोड के आश्रय स्थल में रह रहे विदेशी जमातियों से मंगलवार को मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल मिला। दूतावास से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने यहां रह रहे मलेशिया के जमातियों का हालचाल पूछा। इसके साथ ही उनके जल्द ही वतन वापसी की कामना की।
विज्ञापन
अदालत में विदेशी जमातियों की पैरवी करने में शामिल रहे अधिवक्ता चौधरी जांनिसार अहमद ने बताया कि यहां मलेशिया सहित अन्य देशों के 57 विदेशी जमाती रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनकी वतन वापसी के लिए गृह मंत्रालय और दूतावासों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। मगर इनकी रवानगी के बारे में अभी दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान इन जमातियों पर अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। ये जमाती करीब तीन माह से अस्थायी जेल में रह रहे थे। अदालत से सजा और रिहा होने के बाद से उन्हें अंबाला रोड स्थित आश्रय स्थल पर रखा गया है। यहीं पर पुलिस प्रशासन की टीमें उनकी निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन