फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Degree given to 14 students

कृषि विवि में नौ साल बाद पहली बार निकला वेटनरी का बैंच

Sat, 29 Aug 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Degree given to 14 students
14 छात्रों को दी गई डिग्री
विज्ञापन

मोदीपुरम। जिसका विश्वविद्यालय प्रशासन को नौ साल से इंतजार था, वह शुक्रवार को खत्म हो गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ वेटनरी साइंस के छात्रों को पहली बार डिग्री दी गई है। कुलपति सभाकक्ष में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसके बाद यह डिग्री दी गई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में शुक्रवार को अंतिम वर्ष के छात्रों की डिग्री पूर्ण होने पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कृषि विवि के कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने की। उन्होंने अंतिम वर्ष के 14 छात्रों को उपाधि प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके बाद उन्हें शपथ ग्रहण कराई गई। कॉलेज को वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (वीसीआई) की मान्यता नहीं मिली थी। कई बार निरीक्षण भी हुआ लेकिन मान्यता नहीं थी। जिसके बाद बैच को फैजाबाद भेजना पड़ा उन्हें वहीं से डिग्री मिली। इस बार मई माह में वीसीआई की मान्यता और गजट नोटिफिकेशन होने के बाद छात्रों को डिग्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने सभी को शपथ दिलाई। रजिस्ट्रार डॉ. बीआर सिंह, डीन वेटनरी डॉ. राजबीर सिंह, वित्त निंयत्रक सुशील कुमार गुप्ता, डॉ. विवेक मलिक, डॉ. सुरभि, प्रोफेशर शमशेर सिंह, पीआरओ रितुल सिंह, हरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
नौ साल में कई बार हुआ निरीक्षण
मोदीपुरम। वेटनरी कॉलेज की शुरुआत वर्ष 2011 में ही हो गई थी, लेकिन मान्यता का पेंच ऐसा फंसा कि नौ साल बाद डिग्री मिली। वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया ने विवि परिसर में आकर कई बार निरीक्षण किया, लेकिन मान्यता नहीं दी।

डिग्री से पहले मिल गई नौकरी
मोदीपुरम। कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने बताया कि सभी स्नातकों को गुजरात की संस्था द्वारा वेटनरी ऑफिसर के पद के लिए पहले ही नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। 14 में से 13 छात्रों ने ऑनलाइन एग्जाम दिए थे, एग्जाम पास होने के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र भी मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed