फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Defense Minister Rajnath Singh rally today in Meerut in support of the Citizenship Amendment Act

CAA: मेरठ में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- कोई माई का लाल देश के मुसलमानों को चिमटे से भी नही छू सकता

Wed, 22 Jan 2020 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Jan 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh rally today in Meerut in support of the Citizenship Amendment Act
Rajnath singh rally - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जनजागरण रैली को संबोधित करने मेरठ पहुंच चुके हैं। रैली में भारी संख्या में लोग आसपास के जिलों से भी पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने मैदान में रैलीस्थल पहुंचकर मंच पर आसीन हुए। राजनाथ सिंह ने मंच पर पहुंचकर मेरठ की जनता का अभिवादन किया। माइक संभालते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, देर से आया हूं लेकिन दुरुस्त आया हूं। 

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि बुजुर्ग भी बैठे हुए है। बहुत दिनों के बाद मेरठ में सभा को संबोधित करने का मौका मिला है। मेरठ की ये धरती क्रांतिकारियों की धरती है। शंखनाद यही से हुआ। बीजेपी इस धरती की अहमियत समझती है। पीएम मोदी ने अपनी सार्वजनिक सभाओं का शुभारंभ क्रांतिकारियों की धरती से किया था।

उन्होंने कहा 2014 और 2019 में सभा यही से शुरू हुई। कोई भी राजनीतिक पार्टी चुनाव में उतरती है तरह तरह के वादे करती है। 2019 में चुनावी घोषणा पत्र की तैयार की जिमेदारी मेरे कंधों पर थी। सात महीनों में सभी वादे तेजी से पूरे कर रहे है। हिंदुस्तान की जनता को यकीन दिलाना चाहता हूं।

हमारी पार्टी जो कहेगी उसे पूरा करेंगे। हम जनता को दगा नही देना चाहते। हम दिलों को जीतकर राजनीति करना चाहते हैं। हमने किसानों के लिए कदम उठाए। मोहिद्दीपपुर और रमाला चीनी मिलों का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, किसान भाइयों घबराना मत। जिस्म के पसीने की कमाई का एक एक पैसा देंगे। 

चुटकी बजाकर खत्म कर दी धारा 370
राजनाथ सिंह ने कहा छह-छह हजार किसानों के खाते में डालने के काम पीएम मोदी ने किया। हमने आयुष्मान भारत योजना से लाभ मिला। जो भी वचन दिया पूरा करेंगे। 2022 समाप्त होते होते सभी को छत देंगे। इस बात की चिंता की किसानों के परिवारों की पीएम उज़्ज़वला योजना लाये। गेस के सिलेंडर  घर घर पहुंचा दिए।

2024 समाप्त होते होते किसान के घर में नल से जल पहुंचेंगे। जम्मू कश्मीर की धारा 370 चुटकी बजाकर समाप्त कर दिया। ये अस्थायी प्रावधान था। घिसते घिसते समाप्त हो जाएगा। लेकिन घिस नही पाई। कुछ विरोधी ताकते इसे स्पोर्ट करती गई।

पिछली सरकार में गृह मंत्री रहते हुए मैंने बनाया था। राज्यसभा में बहुमत न होने से इस बिल को पारित नही हो पाया। हमारा वादा था सीएए को पारित करने का। हिन्दू और मुसलमानों के नज़रिए से बिल को देखा जा रहा है। हमारा प्रधानमंत्री इंसानियत से देखता है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी रैली में शिरकत कर रहे हैं। रैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं एनएसजी के एडिशनल एसपी प्रदीप सिंह नेगी ने भी सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों से जानकारी ली। 

देश में लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून के बाद फैले भ्रम को दूर करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed