{"_id":"5f47cdcf5ef44568192861e0","slug":"deer-jumps-in-the-yamuna-canal-to-avoid-dogs-shaml-youth-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: युवकों ने किया शानदार काम, हिरन को को डूबते देखा तो लगाई नदी मे छलांग, बचाई बेजुबान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: युवकों ने किया शानदार काम, हिरन को को डूबते देखा तो लगाई नदी मे छलांग, बचाई बेजुबान की जान
Thu, 27 Aug 2020 08:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Aug 2020 08:44 PM IST
सार
करीब दो घंटे बाद उठाकर ले गए वन विभाग कर्मी
विज्ञापन
animal rescue
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में कुत्तों से बचने के लिए एक पहाड़ा (हिरन) गांव भैंसवाल के पास यमुना नहर में कूद गया। गांव के युवाओं ने नहर में कूदकर उसे बाहर निकाला। कुत्तों के हमले से पहाड़ा घायल हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मी करीब दो घंटे बाद उसे अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
गांव भैंसवाल के नजदीक घूम रहे एक पहाड़ा पर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए पहाड़ा निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय के पास यमुना नहर में कूद गया।
विज्ञापन
वहां घूम रहे भैंसवाल निवासी युवक विकुल, सुमित, कल्लू, राजू, प्रिंस एवं सत्यम आदि ने उसे नहर में घुसकर बाहर निकाला। सभी ने मिलकर उसकी देखभाल की और वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे दो वनकर्मी करीब दो घंटे बाद पहाड़ा को अपने साथ लेकर आ गए। पहाड़ा गंभीर रूप से घायल हैं। उसके पैरों से खून बह रहा है। डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि उसका उपचार कराया जाएगा। युवकों के हिरन को बचाने का एक वीडियो भी वायरल हो गया। वहीं बेजुबान की जान बचाए जाने पर युवकों की हर तरफ सराहना की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/