फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deepak Murder Case: Vaish samaj is angry after statement of Minister Dinesh Khatik in Meerut

UP: योगी सरकार के मंत्री ने कहा- 'मैं बनिये की औलाद नहीं हूं' गुस्से में वैश्य समाज, दी ये बड़ी चेतावनी

Fri, 07 Oct 2022 12:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Oct 2022 12:27 PM IST
सार

यूपी सरकार में मंत्री दिनेश खटीक एक फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। उनके द्वारा की गई कथित टिप्पणी से वैश्य समाज में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन
Deepak Murder Case: Vaish samaj is angry after statement of Minister Dinesh Khatik in Meerut
धरने में बैठे मंत्री दिनेश खटीक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मंत्री दिनेश खटीक ने एक बार फिर से वैश्य समाज को लेकर टिप्पणी की है। उनकी इस कथित टिप्पणी से वैश्य समाज के लोगों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन


वैश्य समाज ने डीएम को दिया ज्ञापन
वैश्य समाज सेवा समिति पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा की गई टिप्पणी पर अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने कहा कि दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर संपूर्ण समाज धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेगा।
विज्ञापन


राज्यमंत्री की कथित टिप्पणी से वैश्य समाज नाराज 
मेरठ में कमिश्नरी चौराहे पर बुधवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री गिरीश बंसल की अध्यक्षता में वैश्य समाज की बैठक हुई। इसमें हस्तिनापुर विधायक और प्रदेश राज्यमंत्री दिनेश खटीक की कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताई गई। कहा गया कि वैश्य समाज के प्रति की गई टिप्पणी असहनीय है। वैश्य समाज भाजपा का बंधुआ मजदूर नहीं है। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील करता है कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई की तैयारी: जल्द जब्त होगी 26 करोड़ की संपत्ति, मुठभेड़ में ढेर हुआ था अकबर बंजारा

उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री ने जो शब्द (कथित) कहे हैं, इसके लिए वह समाज से माफी मांगे। यहां वैश्य संगठन के महामंत्री श्रीकृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनय गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष अतुल जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकुर जैन, डॉ. राकेश बंसल, मोहित रस्तोगी आदि उपस्थित रहे थे।

यह भी पढ़ें: मेले की व्यवस्था ध्वस्त: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में अचानक आई बाढ़, रात भर फंसे रहे श्रद्धालु, देखिए तस्वीरें

यह थी टिप्पणी
मेरठ के परीक्षितगढ़ में दीपक त्यागी की हत्या के खुलासे को लेकर परिजन व ग्रामीण धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। धरने में त्यागी समाज के लोग भी मौजूद थे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने कहा कि मंत्री जी आप ही पीड़ित परिवार की एक करोड़ रुपये की मदद कर दीजिए। इस पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा था कि मैं बनिये की औलाद नहीं हूं, जो एक करोड़ रुपये की मदद कर दूं। हालांकि उनके इस बयान से वैश्य समाज में आक्रोश फैला हुआ है। दिनेश खटीक का कहना है कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed