फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deepak murder case: Police looking for murderers in close proximity

दीपक हत्याकांड: करीबियों में कातिलों को ढूंढ रही पुलिस

Fri, 30 Sep 2022 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Deepak murder case: Police looking for murderers in close proximity
दीपक हत्याकांड: करीबियों में कातिलों को ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। दीपक त्यागी के हत्यारोपियों को पुलिस 72 घंटे से खजूरी, अहमदनगर बढ़ला और आसपास के गांव में ही ढूंढ रही है। सीसीटीवी कैमरे, प्रेम संबंध और दोस्तों की कुंडली खंगाली जा रही है। कातिल की गिरफ्तारी और कटा हुआ सिर बरामद न होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश बढ़ रहा है। हिंदू संगठन और किसान नेताओं ने कातिलों की 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार को एसएसपी ने भी हिरासत में लिए लोगों से घंटों पूछताछ की।
परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक त्यागी के हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। दीपक की अंतिम लोकेशन खजूरी के जाटव मोहल्ले में बताई गई। पास के गांव अहमदनगर बढ़ला में एक युवती से उसके प्रेम संबंध बताए गए। उक्त युवती ने बताया कि तीन माह से दीपक से बोलचाल बंद थी। खजूरी और अहमदनगर बढ़ला के 20 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस तीन दिन से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा कि दोनों गांव में ही कातिल छुपा हो सकता है।
विज्ञापन

एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि दीपक का दोनों गांव के कई लोगों से विवाद हुआ है। सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर ली गई है। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस जिस बिंदु पर काम करती है, वह कुछ दूर चलकर बंद हो जाता है। दीपक का कटा हुआ सिर ढूंढना भी पुलिस के सामने चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंगला गांव पहुंची पुलिस
भावनपुर के गांव नंगला में भी पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस का दावा कि दीपक के मोबाइल की सीडीआर में कई महिलाओं के नंबर मिले हैं। उक्त महिलाओं से भी पूछताछ की गई। सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस कातिलों का पता लगाने में लगी हैं।
दीपक के कपड़े भी बदले गए
धीरेंद्र त्यागी ने बताया कि बेटे ने घर से जाने से पहले पीले रंग की शर्ट और जींस पहनी थी। हत्या से पहले उसके कपड़े बदले गए हैं। इस बिंदु पर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। दीपक के हाथ में लंगूर ने काट लिया था। उसको 52 टांके आए थे। उसी चोट से शव की पहचान की गई।

दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो घेरेंगे थाना
किसान नेता मांगेराम त्यागी ने बृहस्पतिवार को खजूरी पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। कहा कि दो दिन में कातिलों की गिरफ्तारी और सिर बरामद नहीं होने पर परीक्षितगढ़ थाने का घेराव करेंगे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के पीड़ित के घर न आने पर नाराजगी जताई। इसके दो घंटे बाद एडीएम ई अमित सिंह और एसडीएम अखिलेश कुमार पहुंचे। वहीं समाजसेवी सचिन सिरोही ने आंदोलन की चेतावनी दी। पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के दीपक त्यागी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed