{"_id":"63408817b9d44749ba025c8d","slug":"deepak-chauhan-murder-case-the-killers-will-be-arrested-in-the-gangster-modipuram-news-mrt608619838","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दीपक चौहान हत्याकांड के मामले में गैंगस्टर में निरुद्ध होंगे हत्यारोपी, खौफनाक थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दीपक चौहान हत्याकांड के मामले में गैंगस्टर में निरुद्ध होंगे हत्यारोपी, खौफनाक थी वारदात
Sat, 08 Oct 2022 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के दुल्हैडा गांव में आठ सितंबर को दीपक चौहान की हत्या के मामले में पल्लवपुरम पुलिस आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया जाएगा। इस मामले में चारों आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव दुल्हैडा में दीपक चौहान की चाकू घोंपकर हत्या की गई थी। इसमें गांव के रितिक, भोलू, शिवम उर्फ चौबे और जगदीश को आरोपी बनाया गया था। वारदात के समय बचाव के लिए आए चाचा भी घायल हो गए थे। बाद में गांव में तनाव हो गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, चार दिन तक येलो अलर्ट, धान की फसल को नुकसान के आसार
विज्ञापन
इस घटना के समय आरोपियों के घर में आग लगा दी गई थी। ग्रामीणों ने आठ घंटे तक जाम लगाकर हंगामा भी किया था। इस मामले में अब अधिकारियों ने जेल में बंद हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए।
थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। इनके खिलाफ मजबूत चार्जशीट भी लगाई जाएगी। इस घटना के बाद सीओ दौराला को हटाया दिया गया था और एसओ पल्लवपुरम अवनीश अष्टवाल व चौकी इंचार्ज दुल्हैड़ा झम्मन सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था।