फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dedicated freight corridor looted 11 lakh construction materials

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से 11 लाख की निर्माण सामग्री लूटी

Fri, 12 Feb 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Dedicated freight corridor looted 11 lakh construction materials
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से 11 लाख की निर्माण सामग्री लूटी
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर चोरों ने आतंक मचा रखा है। प्रोजेक्ट की मेरठ साइट पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर लुटेरे करीब 11 लाख रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए। कार्यदायी कंपनी एलएंडटी ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों को घटना से अवगत कराया है।
फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण 24 जून 2021 तक पूरा किया जाना है। लूट की घटनाओं के बाद से कंपनी के कर्मचारियों में खौफ है। कंपनी की ओर से लिखे गए पत्र में बताया गया कि सात फरवरी को दौराला में बन रहे ब्रिज नंबर 281 के पास हथियारों से लैस बदमाशों ने श्रमिकों के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद पुल निर्माण में उपयोग आने वाला सरिया, स्टील प्लेट और औजार लूटकर फरार हो गए। इनकी कुल कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

इसके बाद नौ फरवरी को दौराला के ही साइट स्थल 63 पर रिटर्निंग वॉल का निर्माण किया जा रहा है। यहां भी बदमाशों ने मारपीट कर श्रमिकों को तीन-चार घंटे बंधक बनाया। यहां से दस टन सरिया लूटा गया। इसकी कीमत छह लाख रुपये आंकी गई है। ऐसी घटनाओं से प्रोजेक्ट का कार्य बाधित हो रहा है। कंपनी ने घटनाओं की क्रमवार जांच और कार्रवाई की मांग पुलिस-प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed