फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   decorated booths set for voting today

लोकतंत्र के महापर्व में सज गए बूथ, आज सुबह सात बजे से मतदान

Thu, 10 Feb 2022 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
decorated booths set for voting today
लोकतंत्र के महापर्व के लिए सजे बूथ, आज सुबह सात बजे से मतदान
विज्ञापन

मेरठ। जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में 26.25 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में 1172 मतदान केंद्रों पर 2962 बूथ बनाए गए हैं। बुधवार देर रात 2962 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।
सबसे अधिक दक्षिण विधानसभा में 531 बूथ होने के कारण ईवीएम भी यहां सबसे अधिक रहेंगी। वहीं, सात विधानसभा क्षेत्रों मेें रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी के साथ जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से महिलाओं के लिए पिंक बूथ, मॉडल बूथ और दिव्यांग बूथ की व्यवस्था की गई है। सात विधानसभा में तीन प्रकार के एक-एक बूथ बनाए गए हैं। पिंक बूथ पर महिला मतदाताओं के साथ स्टाफ भी महिला कर्मचारियों का रहेगा।
विज्ञापन

किस सीट पर कितने वोटर
सिवालखास - 337510
सरधना - 359 895
हस्तिनापुर - 342646
किठौर - 364014
मेरठ कैंट - 428597
मेरठ शहर - 312368
मेरठ दक्षिण - 480819
किस सीट पर कितने बूथ
सिवालखास - 394, सरधना - 406, हस्तिनापुर - 393, किठौर - 419, कैंट - 468, मेरठ शहर - 351, दक्षिण - 531
सात मॉडल बूथ
सिवालखास - प्राथमिक विद्यालय जाफराबाद दुर्वेशपुर, सरधना - खंड विकास कार्यालय, सरधना, हस्तिनापुर - कार्यालय नगर पालिका परिषद मवाना, किठौर - गांधी शताब्दी इंटर कॉलेज, कैली, कैंट - सीएबी इंटर कॉलेज, निकट भैंसाली ग्राउंड, शहर - डीएन डिग्री कॉलेज, रेलवे रोड, दक्षिण - केएल इंटरनेशनल, जागृति विहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए सात पिंक बूथ
सिवालखास - सेंट माइकल हाईस्कूल सिवालखास, सरधना - सेंट जोजफ कन्या इंटर कॉलेज, हस्तिनापुर - लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, किठौर - उच्च प्राथमिक विद्यालय खरखौदा, कैंट - लेडी अशरफी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, डिफेंस एंक्लेव कंकरखेड़ा, मेरठ शहर - कनोहरलाल गर्ल्स स्नातक कॉलेज शारदा रोड, मेरठ दक्षिण - शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज माधवपुरम।

दिव्यांगों के लिए सात विशेष बूथ
सिवालखास, उच्च प्राथमिक विद्यालय डालमपुर, सरधना - कार्यालय नगर पंचायत सरधना, हस्तिनापुर - विकास खंड कार्यालय, हस्तिनापुर, किठौर - प्राथमिक विद्यालय नंबर-2, मुंडाली, मेरठ कैंट - संत विवेकानंद इंटर कॉलेज, चंद्रलोक साबुन गोदाम, शहर- राम सहाय इंटर कॉलेज, गढ़ रोड, दक्षिण - उच्च प्राथमिक विद्यालय, महरौली।
पुलिस लाइन कंट्रोल रूम
प्रभारी सिटी कंट्रोल रूम - 9454401587
प्रभारी देहात कंट्रोल रूम - 9454417431
आरआई पुलिस लाइन - 9454402386
सात सीटों पर मजिस्ट्र्रेट:
सेक्टर मजिस्ट्रेट - 283
जोनल मजिस्ट्रेट - 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed