सतगुरु समनदास को आज दी जाएगी समाधि, अंतिम यात्रा में शामिल होंगे लाखों अनुयायी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत शिरोमणि स्वामी समनदास महाराज को सच्चा धाम आश्रम में रविवार को दोपहर 1.15 बजे समाधि दी जाएगी। सतगुरु के ब्रह्मलीन होने के बाद शुकतीर्थ में अनुयायियों का दिनभर सैलाब उमड़ा रहा। अंतिम दर्शन के लिए अनेक राज्यों से अनुयायी लगातार शुकतीर्थ पहुंच रहे हैं। रविवार को अंतिम यात्रा में कई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
मुजफ्फरनगर जनपद में शुकतीर्थ के फिरोजपुर रोड पर संत समनदास द्वारा स्थापित संत शिरोमणि रविदास मिशन गद्दी तीर्थ सच्चा धाम पर सतगुरु के अंतिम दर्शन को हजारों की तादाद में अनुयायी पहुंचे। आश्रम से दो किमी पहले ही वाहनों को रोक दिया गया है। पुलिस प्रशासन के व्यवस्था बनाने में पसीने छूट रहे हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने पूरी व्यवस्था के संबंध में सीओ भोपा से वार्ता की। कई थानों का पुलिस बल शुकतीर्थ में जुटा है।
सच्चा धाम आश्रम के संचालक स्वामी गोवर्धन दास महाराज ने बताया कि सतगुरु समनदास ने शनिवार सुबह चार बजे महाप्रयाण किया। देशभर में फैले अनुयायियों में शोक की लहर है। अखिल भारतीय रविदास मिशन के स्वामी ज्ञानदास महाराज, स्वामी खुशीदास महाराज, अतरदास महाराज, सत्यपालदास महाराज, जगदास महाराज, राजकुमार दास, मास्टर हरिकिशन, अमित प्रमुख, वेदपाल, राजेंद्र सहित सैकड़ों लोग व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। आश्रम में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों से भक्तों का लगातार आना जारी है।
इस दौरान एसडीएम जानसठ इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ भोपा राममोहन शर्मा, भोपा थाना प्रभारी एमएस गिल, ककरौली प्रभारी जितेंद्र अंबावत सहित जिले भर की फोर्स सहित पीएसी बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
कई राज्यों से पहुंचेंगे वीआईपी
सतगुरु समनदास के अंतिम दर्शन को कई राज्यों के वीआईपी रविवार को शुकतीर्थ पहुंच सकते हैं। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, सहारनपुर के रामपाल सिंह गौतम ने बताया कि संत के अनुयायी अनेक राज्यों से भू समाधि में शामिल होंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/