फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death due to hindrance in the heart of devotee Krishna in Amarnath

अमरनाथ गए श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत, मेरठ के कैंप में कर रहे थे शिवभक्तों की सेवा

Tue, 02 Jul 2019 09:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Jul 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Death due to hindrance in the heart of devotee Krishna in Amarnath
अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ सेवा समिति के पचास सदस्यों के दल में गए पल्लवपुरम मेरठ निवासी कृष्ण (65 वर्ष) की हृदय गति रुकने से सोमवार रात मृत्यु हो गई। समिति सदस्यों ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


अमरनाथ सेवा समिति प्रतिवर्ष अमरनाथ जी में शेषनाग पर सेवा शिविर लगाती है। शहर से 23 जून को शेषनाग में शिविर लगाने के लिए 50 सदस्यों का दल रवाना हुआ था। समिति अध्यक्ष विनोद ग्रोवर के अनुसार शेषनाग में बर्फ बहुत अधिक थी। साथ ही ऑक्सीजन भी कम थी। सोमवार रात शिविर में भक्तों की सेवा में लगे कृष्ण की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस बीच अन्य सदस्य उन्हें लेकर बेस कैंप में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बताया कि हृदय गति रुकने के कारण इनकी मृत्यु हो गई है। इस बीच समिति पदाधिकारियों को मेरठ में घटना की सूचना दी गई। शव को पहलगांव लाया गया। विनोद ग्रोवर ने बताया कि शव को श्राइन बोर्ड अपनी फ्लाइट से दिल्ली लाएगी। शव के साथ दल के तीन सदस्य प्राणनाथ, मोहनलाल, जितिन भी फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली से समिति शव को मेरठ लाने का प्रबंध करेगी। अध्यक्ष विनोद ग्रोवर ने बताया कि मृतक के परिवार में उसकी बहन ही है। जिसे घटना की जानकारी दे दी गई। 
विज्ञापन


मजदूरी कर चलता था गुजारा
कृष्ण के परिवार में सिर्फ उसकी बहन ही बताई गई है। विनोद ग्रोवर ने बताया कि मजदूरी कर उसका गुजारा चलता था। कुछ समय से वह हनुमान चौक स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर कार्य कर रहा था। रात में वह दुकान के बाहर ही सोता था। कृष्ण लगभग आठ साल से शेषनाग स्थित शिविर में जा रहा था। वह शिविर में इलेक्ट्रीशियन का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed