फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deadly attack on two brothers

रंजिशन दो भाइयों पर जानलेवा हमला

Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on two brothers
दौराला। कस्बे में घर के बाहर बैठे दो भाइयों पर रंजिशन एक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार रात जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दोनों भाई घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने पीड़ितों का उपचार कराया।
विज्ञापन

दौराला कस्बे के वार्ड तीन निवासी पवन ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात उसका बेटा मीतराज अपने मौसेरे भाई चिरौड़ी निवासी निखिल के साथ घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि इस दौरान दो बाइकों पर सवार पांच लोग पहुंचे और गालीगलौज कर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दोनों भाई घायल हो गए। परिजन शोर सुनकर दौडे़ तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। परिजन दोनों को घायल हालत में लेकर थाने पहुंचे। इस पर पुलिस ने उन्हें सीएचसी में उपचार दिलाया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी किरणपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed