{"_id":"61bf9ca4659aaa04f02738e2","slug":"dead-body-was-found-in-nanu-two-months-ago-now-three-including-husband-have-been-booked-for-murder-sardana-news-mrt56983275","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह पहले नानू में मिला था शव, अब पति समेत तीन पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह पहले नानू में मिला था शव, अब पति समेत तीन पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह पहले नानू में मिला था शव, अब पति समेत तीन पर हत्या का मुकदमा
सरधना (मेरठ)। करीब दो माह पहले नानू गांव के पास मिले मुनीजा के शव के मामले में भांजे की शिकायत पर पति अशफाक, बेटे सुहेल व भतीजे मोहसिन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा एसएसपी के आदेश पर दर्ज किया गया है। पुलिस नए सिरे से मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के जोला गांव निवासी मुनीजा (55) कंकरखेड़ा क्षेत्र से लापता हो गई थी, जिसके चार दिन बाद उसका शव नानू गांव के पास बरामद हुआ था। मुनीजा के पति अशफाक ने थाना कंकरखेड़ा में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जोला निवासी अशफाक ने बताया था कि वह पत्नी मुनीजा के साथ 9 अक्तूबर को मेरठ में घरेलू सामान खरीदने के लिए बाइक पर गया था। मेरठ से लौटते समय उसने मुनीजा को मेरठ बाईपास पुल के पास बाइक से उतार दिया था। यहां से मुनीजा को गांव पावली खास में अपनी बेटी यासमीन से मिलने जाना था। लेकिन वह नहीं पहुंची थी। कोई सुराग नहीं मिलने पर 10 अक्तूबर को परिजनों ने थाना कंकरखेड़ा में मुनीजा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 12 अक्तूबर को सरधना-मेरठ मार्ग पर गांव नानू के पास खेतों में मुनीजा का शव पड़ा मिला था। दो माह बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। मुनीजा के भांजे ने उसके पति अशफाक, बेटे सुहेल व भतीजे मोहसिन पर ही हत्या किए जाने का शक जताते हुए एसएसपी के यहां तहरीर देते हुए मामले की जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर रविवार को थाना सरधना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अब नए सिरे से मामले की पड़ताल में जुट गई है।