{"_id":"65e8153eec8e827ffe0a2f09","slug":"dead-body-of-youth-found-in-sardhana-in-of-meerut-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: युवक का कत्ल कर फेंकी लाश, युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान, पहचान कराने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: युवक का कत्ल कर फेंकी लाश, युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान, पहचान कराने में जुटी पुलिस
Wed, 06 Mar 2024 12:33 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:33 PM IST
सार
Meerut Crime News : मेरठ के सरधना में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस, Meerut Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के सरधना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अज्ञात युवक का शव भलसोना गांव के निकट गंगनहर पटरी से 10-12 कदम दूर चकरोड पर मिला है।
विज्ञापन
बताया गया कि युवक की गर्दन दबाकर और धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करके शव को यहां ठिकाने लगाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय पुलिस मृतक युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है हालांकि, अभी तक सफलता नहीं मिली है। पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: दलित राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए मंत्री अनिल कुमार, एनडीए ने पश्चिमी यूपी में चला बड़ा दांव