{"_id":"60f7331d8ebc3e6d5e34536f","slug":"dead-body-found-of-afsan-meerut-news-mrt54830620","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में उतराता मिला अफशान का शव, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में उतराता मिला अफशान का शव, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में उतराता मिला अफशान का शव, परिवार में कोहराम
मेरठ। अफशान उर्फ अर्श का शव मंगलवार सुबह नाले में उतराता दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। बेटे का शव देखकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस भी पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ हंगामा करके पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग करते नाले में अस्थायी पुल को ठीक करने की मांग की।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के कमेला रोड स्थित हरि के पुल से सोमवार सुबह अफशान उर्फ अर्श (11) पुत्र तसलीम निवासी अहमदनगर गली नंबर-6 नाले में गिर गया था। पुलिस और नगर निगम ने नाले में जेसीबी दिनभर चलवाकर नाले में सर्च ऑपरेशन चलवाया था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। रात में बारिश बंद हो गई और नाले के पानी का स्तर नीचे गिर गया।
मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे स्थानीय लोगों ने अफशान का शव पानी पर उतराता देखा। इसकी जानकारी लगते ही अफशान के पिता तसलीम और परिवार के अन्य लोग आए। लोगों ने बच्चे के शव को नाले से निकाला। लिसाड़ी गेट पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में थी, लेकिन परिजनों ने इससे इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार ने पहुंचकर मामला शांत कराया। शव मिलने के बाद परिवार ने सुबह नौ बजे उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
-----
बच्चे की मौत पर सरकारी मशीनरी खामोश
अशफान की नाले में गिरकर मौत हो गई। इसके बावजूद भी सरकारी मशीनरी खामोश है। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताई कि नाले के ऊपर कैसे अस्थायी पुल बनाया व फिर उसकी देखरेख करने की जिम्मेदारी किसी को नहीं दी। बालक की मौत के बाद भी नगर निगम की नींद नहीं टूटी।
---
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इस मामले को हादसा मानकर जीडी में तस्करा डाल दिया है।- विनीत भटनागर, एसपी सिटी