फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   daurala suger mill will closed 29 may, so farmers reached our sugercane in mill

29 मई को बंद हो जाएगी दौराला चीनी मिल, किसान जल्द डाल लें गन्ना

Thu, 28 May 2020 10:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
daurala suger mill will closed 29 may, so farmers reached our sugercane in mill
चीनी मिल - फोटो : अमर उजाला

दौराला। चीनी मिल ने पेराई सत्र 2019-20 को गन्ना कम आने के कारण 29 मई को बंद करने की घोषणा कर दी है। पिछले कई दिन से गन्ने की आवक कम होती जा रही है। जिससे मिल प्रबंधन ने यह निर्णय किया है।

विज्ञापन


दौराला गन्ना समिति के सचिव प्रदीप कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमर प्रताप सिंह, गन्ना प्रबंधक जेपी तोमर के साथ में चीनी मिल क्षेत्र के सरधना, कालंद, दबथुवा, भूनी क्षेत्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लगभग 136 गन्ना क्रय केंद्र बंद हो चुके हैं। इन सेंटरों को इसलिए बंद किया गया कि यहां गन्ना खत्म हो गया है और सेंटर खाली चल रहे थे। शेष 29 मई तक बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिल महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने बताया कि मिल गेट पर 24 मई से प्रतिबंधित मुक्त खरीद की जा रही है। 25 मई को पहला व 27 मई को दूसरा बंदी नोटिस चस्पा कर दिया था। मुक्त खरीद इसलिए की जा रही है कि जिन किसानों का गन्ना रह रहा है, वे समय से डाल दें। जिससे किसी किसान का गन्ना खेत में न रह जाए।

महाप्रबंधक ने समस्त किसान से अपील की गई कि जिसके पास भी सप्लाई योग्य गन्ना बचा हुआ है वे 29 मई की शाम चार बजे तक आपूर्ति कर दें, क्योंकि फिर मिल का पेराई सत्र बंद कर दिया जाएगा।


इस संबंध में गांवों में मुनादी भी करा दी गई है। इसके अतिरिक्त दौराला चीनी मिल गन्ने के भुगतान में भी आगे चल रही है। सरकार के 15 दिन के रोस्टर के अनुसार किसानों का भुगतान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed