फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   daughters are showing skills in every field, I am also daughter of a farmer says Governor Anandiben Patel

Meerut : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं-मैं भी किसान की बेटी, खेतों में काम किया फिर पढ़ाई भी की

Sun, 19 Mar 2023 03:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Mar 2023 03:21 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज मेरठ पहुंची। यहां कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और पश्चिमी यूपी की हुनरमंद किसान महिलाओं से बातचीत भी की। उन्होंने प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
daughters are showing skills in every field, I am also daughter of a farmer says Governor Anandiben Patel
CCSU पहुंची राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज मेरठ पहुंची हैं। सबसे पहले वह सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं जहां उन्होंने हुनर से रोजगार प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। यहां कार्यक्रम में शिरकत कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय पहुंचीं।

विज्ञापन


मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में रविवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची। उन्होंने स्टॉल के लिए लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर किया। महिला सशक्तिकरण के लिए हुनर से रोजगार कार्यक्रम में शिरकत से पहले विवि में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


यहां लगाए गए स्टॉल में महिलाओं द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट, अचार, मुरब्बे, गाय के गोबर से दिए, वॉल हैंगिग, जूट के समान आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। मिलेट्स को लेकर विशेष खाद्य पदार्थ, सांवे के चावल की खीर आदि को भी प्रदर्शित किया गया। राज्यपाल महिला उद्यमियों को सम्मानित करेंगी। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय पशु पालन एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री संजीव बालियान, केपी मलिक भी साथ हैं। राज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर में ‘कृषक संगम' का आज तीसरा दिन, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किए प्राचीन स्थलों के दर्शन


इस दौरान राज्यपाल ने पश्चिमी यूपी की हुनरमंद किसान महिलाओं से बातचीत भी की। उन्होंने प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। राज्यपाल ने कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपना कौशल दिखा रही हैं। माताएं भले ही शिक्षा नहीं ले पाई हों लेकिन वे आगे बढ़कर अपने हुनर से अपनी आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं। कहा कि मैं खुद एक किसान की बेटी हूं। सुबह चार बजे उठकर खेतों में कर पिता का हाथ बंटाती थी और फिर पढ़ने जाया करती थी। हमने गुजरात में भी बेटियों और महिलाओं की साक्षरता के प्रयास किए हैं।

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में राज्यपाल साढ़े चार बजे तक आर्ट गैलरी, स्टूडियो और योग केंद्र का उद्घाटन करेंगी। साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक वे एडेड और राजकीय कॉलेजों के प्राचार्यों के संवाद करेंगी। रात को सीसीएसयू में ही विश्राम करेंगी। सोमवार सुबह सवा नौ बजे सीसीएसयू से हापुड़ रवाना होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed