उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं बेटियां! छेड़खानी से आहत युवती ने की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बेटियां कितनी सुरक्षित है, इस बात का अंदाजा आप इसी खबर से लगा सकते हैं। यहां एक युवती ने छेड़खानी से आहत होकर आत्महत्या कर ली। जानिए पूरा मामला।
घटना यूपी के सहारनपुर जनपद की है। जहां चिलकाना में छेड़छाड़ से परेशान होकर एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवती के परिजनों ने छेड़छाड़ के आरोपी गांव के ही युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव जोधेवाला में गुरुवार की देर शाम ऋषिपाल की 22 वर्षीय पुत्री ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने पर युवती के परिजन व ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंचे। परिजनों ने गांव के ही एक युवक इंतजार पुत्र सलीम के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि इंतजार युवती के साथ छेड़खानी करता था तथा उसे परेशान करता रहता था। गुरुवार को भी इंतजार युवती के घर उससे मिलने के लिए पहुंच गया था। छेड़खानी से परेशान होकर युवती ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने मृतक युवती के पिता ऋषिपाल की तहरीर पर आईपीसी की धारा 306 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। आरोपी की तलाश में उसके घर तथा अन्य ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह मिल नहीं सका। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/