फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dasna to Hapur From September 30, enter

30 सितंबर से डासना से हापुड़ तक भरिये फर्राटा

Sat, 28 Sep 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dasna to Hapur From September 30, enter
मेरठ। मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस-वे के डासना से हापुड़ तक तीसरे चरण का शुभारंभ 30 सितंबर को होने जा रहा है। इसकी आधिकारिक सूचना केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जारी कर दी है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल को भी पत्र भेजकर आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम को पिलखुआ स्थित राजपूताना इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में बृहस्पतिवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की समीक्षा बैठक में अक्तूबर-2019 तक जमीन मिलने की स्थिति में कार्य मार्च-2020 तक समाप्त करने का दावा किया गया था। एनएचएआई के डीजीएम (तकनीकी) ने बताया था कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की लंबाई 83 किमी है और लेन छह हैं। इसे चार चरण में बनाया जा रहा है। एनएच-235 से 15 अक्तूबर 2019 से वाया हापुड़ होते हुए दिल्ली पहुंच सकेंगे। इसके लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का डासना से हापुड़ तक 22 किलोमीटर का कार्य पूरा हो गया है। इसमें पहले चरण में निजामुद्दीन से यूपी गेट का कार्य पिछले वर्ष ही पूरा हो गया था, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के चरण
चरण 1 - निजामुद्दीन से यूपी गेट
स्टेटस - कार्य पूर्ण (8.7 किमी)
चरण 2- यूपी गेट से डासना
स्टेटस - 57 प्रतिशत पूर्ण (19.2 किमी)
चरण 3- डासना से हापुड़
स्टेटस - कार्य पूर्ण (22 किमी)
चरण 4- डासना से मेरठ
स्टेटस- कार्य जारी (32 किमी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed