{"_id":"598dc6d74f1c1b872b8b4692","slug":"darul-uloom-said-national-festivals","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पर्वों पर मदरसों में शान से फहराते हैं तिरंगा : दारुल उलूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पर्वों पर मदरसों में शान से फहराते हैं तिरंगा : दारुल उलूम
अमर उजाला ब्यूरो, देवबंद/सहारनपुर, शशांक मिश्र
Updated Sat, 12 Aug 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
दारुल उलूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में ध्वजारोहण करने और इनकी वीडियोग्राफी कराए जाने वाले यूपी सरकार के निर्देश पर देवबंदी उलमा का कहना है कि राष्ट्रीय पर्वों पर दीनी इदारों में शान से तिरंगा फहराया जाता है। जहां तक वीडियोग्राफी करने का मामला है अगर यह सरकार का आदेश है तो सरकार को ही इसकी व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
दारुल उलूम जकरिया के वरिष्ठ उस्ताद एवं फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने शुक्रवार को कहा कि दीनी इदारों में 26 जनवरी और 15 अगस्त बाकायदा जश्न के तौर पर मनाए जाते हैं। इतना ही नहीं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक राष्ट्रीय गान का ताल्लुक है तो वो भी मौलाना अबुल कलाम आजाद के दौर से संसद हो या बाहर हर जगह गाया जाता है।
विज्ञापन
उधर, विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम पिछले वर्ष तिरंगा फहराने के मामले में यह साफ कर चुका है कि वह जमीयत उलमा-ए-हिंद के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण करता है। जिसमें दारुल उलूम के उलमा शामिल होते हैं। दारुल उलूम मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा था कि मुल्क को आजादी दिलाने में उलमा-ए-देवबंद का अहम योगदान रहा है। इसलिए उलमा-ए-देवबंद आजादी के दिन को गर्व से मनाते हैं।
विज्ञापन