फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daroga committed misbehave with constable sister for the sake of dowry case in Meerut

यूपी: सिपाही की बहन से दरोगा ने किया दुष्कर्म, सामने आया शर्मसार कर देने वाला ऑडियो

Mon, 08 Jul 2019 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Jul 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Daroga committed misbehave with constable sister for the sake of dowry case in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
मेरठ में सिपाही की बहन से दुष्कर्म की वारदात कर यूपी पुलिस के एक दरोगा ने एक बार फिर महकमे को शर्मसार कर दिया। दरअसल, सिपाही की बहन का दहेज उत्पीड़न का एक मुकदमा सिविल लाइन थाने में दर्ज है। उसकी विवेचना दरोगा कर रहा है। 
विज्ञापन


आरोप है कि विवेचना के बहाने दरोगा ने उसके घर जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। रविवार दोपहर मेघदूत पुलिया पर महिला और दरोगा में तीखी झड़प हो गई। इस पर महिला ने दरोगा की अश्लील बातों का ऑडियो वायरल कर दिया। 
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने में तैनात एक दरोगा महिला द्वारा दर्ज दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की विवेचना कर रहा है। महिला ने बताया कि विवेचना से संबंधित जानकारी लेने के लिए वह अक्सर थाने पर आती थी। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर लिए थे। महिला का आरोप कि दरोगा कई बार घर आया। 

दरोगा विवेचना में साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट में पति और सास को आरोपी बनाने की बात कहता था। आरोप है कि दरोगा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी थी। दरोगा फोन पर महिला से अश्लील बातें करता था। महिला के पास उसकी रिकार्डिंग है। जिसे उसने वायरल किया है। 

दरोगा और महिला में हुई कहासुनी
सिपाही की बहन अपने दो बच्चों को लेकर रविवार दोपहर मेघदूत पुलिया पहुंची। जहां पर दरोगा ड्यूटी कर रहा था। महिला ने दरोगा पर कई आरोप लगाए। इस पर दरोगा बोला कि तेरे केस में पूरा काम कर दिया है। बेवजह आरोप मत लगा, तुम्हारे कहने पर आता था।

महिला ने दरोगा से कहा कि तुमने मेरे साथ जो किया है, वह सब कुछ अधिकारियों को बताएगी। इतना कहते ही दरोगा बोला तुझसे पहले मैं अधिकारी को बता दूंगा। 20 मिनट तक दोनों आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। इसका वीडियो अमर उजाला के पास है।

शर्मसार कर रहा वायरल ऑडियो 
दरोगा और महिला की बातचीत की कई ऑडियो हैं। इसमें दरोगा की बदनीयती साफ झलक रही है। सवाल उठता है कि आखिर दरोगा ने ऐसा क्यों किया। इस बारे में दरोगा का तर्क है कि महिला झूठे आरोप लगा रही है। वह अपनी सास की हत्या कराना चाहती है। उसके लिए 20 हजार रुपये की सुपारी भी दे चुकी है। 
विज्ञापन

दागदार हो रही यूपी पुलिस 
कुछ पुलिसकर्मी यूपी पुलिस को दागदार कर रहे हैं। रिश्वत लेकर विवेचना में खेल या एफआर तक लगाने के नाम का ठेका ले लेते हैं। ऐसे मामलों में कई पुलिसकर्मी जेल तक गए हैं। सिविल लाइन थाने के दरोगा ने तो सारी हदें पार कर दीं। 

जांच के बाद सामने आएगा सच
20 मिनट का एक ऑडियो है। जिसमें दरोगा द्वारा एक महिला से अश्लील बातें करना बताया गया है। इस ऑडियो में क्या सच्चाई है, इसकी जांच कराई जाएगी। महिला की शिकायत पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई होगी। -अजय साहनी, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed