फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daroga beating case latest news sent to jail of bjp councillor

दरोगा पिटाई मामला: पुलिस वाले ने बयां किया दर्द, कहा- मैंने वर्दी के सम्मान में नहीं खोया धैर्य

Mon, 22 Oct 2018 04:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 22 Oct 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
Daroga beating case latest news sent to jail of bjp councillor
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में कंकरखेड़ा बाईपास स्थित होटल ब्लैक पेपर में शुक्रवार रात हुए बखेड़े के बाद जहां आरोपी होटल मालिक और भाजपा पार्षद मनीष पंवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया। वहीं लाइन हाजिर किए गये दरोगा सुखपाल सिंह पंवार बेटे की बीमारी के चलते अपने घर सहारनपुर चले गये हैं।

विज्ञापन


वहीं अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में दरोगा ने बताया कि शुक्रवार को दशहरा मेले में मेरी ड्यूटी लगी थी। दिनभर खाना नहीं खाया, शाम को सात बजे गांव में पुतला दहन के बाद थाने पहुंचा तो इंस्पेक्टर ने कहा कि महिला अधिवक्ता के केस में मुल्जिमों की गिरफ्तारी होनी है। जिसके बाद अपनी कार से बाईपास पर होटल ब्लैक पेपर पहुंचा, जहां केस की वादी महिला अधिवक्ता भी आ गई। खाना मैंने मंगाया था और वेटर से कॉफी को लेकर महिला की कहासुनी हो गई। होटल मालिक मनीष चौधरी आया तो वह गाली गलौज करने लगा। मैंने समझाने की कोशिश की तो और ज्यादा गाली दी और हाथापाई की। मैंने फिर भी यहा कहा कि आपके पिता मुझे जानते हैं। मैंने भी इंस्पेक्टर को सूचना दे दी थी। मनीष ने महिला का मोबाइल छीनकर गेट बंद कर लिए। मैंने वीडियो बनाने की कोशिश की तो मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन


नशे की हालत में नहीं था-
सुखपाल पंवार ने कहा कि मुझे बार बार यही कहा कि शराब पी रखी है, लेकिन मैंने शराब का सेवन नहीं किया था। जबरन मेरी पिस्टल निकालने की कोशिश की तो मैं भिड़ गया। पिस्टल बाहर आयी तो महिला भी बचाने लगी। मैंने पिस्टल कवर के अंदर रखी। उसके बाद भी होटल मालिक ने मुझे कई थप्पड़ जड़े तो दूसरे कर्मचारी ने मुझे खींचकर गिरा दिया। छीनाझपटी में गोली चल जाती तो मुझे जेल जाना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed