फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daroga beating case latest news Meerut traders in support of BJP councilor

भाजपा पार्षद के समर्थन में खुलकर सामने आए व्यापारी, दी ये चेतावनी, बढ़ेगी पुलिस की मुश्किल

Mon, 22 Oct 2018 04:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 22 Oct 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Daroga beating case latest news Meerut traders in support of BJP councilor
एससी सिटी से बातचीत करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में होटल मालिक व भाजपा पार्षद मनीष पंवार को जेल भेजने के मामले में व्यापारी भी खुलकर सामने आ गए हैं। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि पुलिस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करे। अभी तक पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई कर होटल मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार को मेरठ बंद रहेगा। 

विज्ञापन


संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी नेता एसएसपी से मिले। उन्होंने एसएसपी से कहा कि होटल में जो घटना हुई वह निंदनीय है। लेकिन होटल की घटना जिस प्रकार हुई उसी घटना क्रम के अनुसार पुलिस को दोनों पक्षों पर कार्रवाई करनी चाहिए। महिला और दरोगा ने होटल में वेटर को धमकी दी और उसके बाद पिस्टल निकालकर होटल मालिक मनीष चौधरी उर्फ मुनीष पंवार को जान से मारने की धमकी दी। होटल मालिक ने मारपीट की है तो मारपीट की धारा में ही वह जेल जाना चाहिए था। लेकिन होटल मालिक और भाजपा पार्षद ने खुद ही फोन करके पुलिस बुलाई और पुलिस ने उसी पर डकैती का केस दर्ज कर दिया। यह सरासर गलत है।
विज्ञापन

  
वहीं व्यापारी नेताओं ने आरोप लगाया कि महिला ने तोड़फोड़ कर दरोगा को गोली मारने के लिए उकसाया। महिला पर भी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करे। जैसे होटल मालिक जेल गया है ऐसे ही महिला और दरोगा भी जेल जाने चाहिए। पिस्टल से यदि गोली चल जाती तो लखनऊ कांड हो जाता। पुलिस को डकैती की धारा हटानी चाहिए। दरोगा सस्पेंड करना चाहिए। जिन व्यापारियों ने अपनी मांग थाने में रखी उन पर बलवे का जो केस किया गया है वह वापस होना चाहिए। महिला फुटेज में कही भी मंगलसूत्र और नकदी लिए नहीं आ रही जो उसके साथ लूट हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष नवीन गुप्ता और महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने कहा कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को कंकरखेड़ा बंद और गुरुवार को मेरठ बंद रहेगा। इस दौरान एसपी सिटी रणविजय सिंह और एएसपी कैंट सतपाल सिंह भी वहां मौजूद थे। बाद में व्यापारियों ने कहा कि वह मंगलवार का बंद एसएसपी कहने पर टाल रहे हैं। लेकिन दो दिन में यदि इंसाफ नहीं मिला तो गुरुवार को मेरठ बंद रहेगा। इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। इस दौरान नीरज मित्तल, दलजीत सिंह, कमल ठाकुर, आशू रस्तोगी, गौरव शर्मा, विजय आनंद, अमन गुप्ता, मनीष शर्मा, संदीप गोयल, विपुल सिंघल, सतीश चंद जैन, गणेश अग्रवाल मौजूद रहे।

किसी कानून में नहीं कि महिला को बंधक बनाओ
एसएसपी अखिलेश कुमार ने कहा कि किसी भी कानून में नहीं है कि महिला को बंधक बना लिए जाए। यदि महिला या दरोगा की गलती थी तो पुलिस को फोन कर बुलाया जाना चाहिए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करती। दरोगा को इस तरह पीटना कानून का मजाक है। जो भी तहरीर दरोगा और महिला ने दी है उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई है। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed