फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daroga abused the student, police people apologized to the students

दरोगा को गाली देना पड़ा महंगा, पुलिस वालों ने छात्रों से मांगी माफी

Tue, 27 Feb 2018 06:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 27 Feb 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
Daroga abused the student, police people apologized to the students
थाने में हंगामा करते छात्र

यूपी के मेरठ शहर में छात्रों को गाली देना एक दरोगा को महंगा पड़ गया। छात्रों ने थाने पर हंगामा कर एक विधायक की दरोगा से फोन पर बात करा दी। जिसके बाद दरोगा को बैकफुट पर आना पड़ा। छात्रों ने चेतावनी दे दी कि इसकी एसएसपी से शिकायत करेंगे। करीब एक घंटे तक थाने में हंगामा रहा। 

विज्ञापन


मेरठ कॉलेज के छात्र लवी और विशाल निवासी निलोहा मवाना सिविल लाइन थाने के पास बस के इंतजार में मवाना बस अड्डे पर खडे़ थे। बस अड्डे के पास ही बेर का पेड़ है। दोनों छात्र वहां से बेर तोड़ने लग गए। तभी एक सिपाही समेत दो लोगों ने छात्रों को रोका। सिपाही की छात्रों से कहासुनी और मारपीट हो गई। छात्रों ने इसकी जानकारी सिविल लाइन थाने में दी। 
विज्ञापन


थाने से दरोगा रामचंद्र मौके पर पहुंचे। मामला सिपाही से जुड़ा था, इसका पता लगते ही दरोगा छात्रों को धमकाने लगे। दोनों छात्रों और सिपाही को दरोगा थाने ले आए। आरोप है कि दरोगा रामचंद्र ने छात्रों से गाली गलौज कर दी। जिस पर छात्रों ने अपने साथी छात्रों को बुला लिया। छात्रनेता हिमांशु रस्तौगी व उसके साथी छात्रों ने थाने में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : युवती का थाने में हंगामा, बोली- मैंने शादी कर ली है, धर्म परिवर्तन भी करूंगी

पुलिस वालों ने छात्रों से माफी मांगी

Daroga abused the student, police people apologized to the students
फाइल फोटो

एक छात्र प्रशांत फलावदा ने भाजपा के एक विधायक को फोन मिला दिया। फोन दरोगा के हाथ में थमा दिया। भाजपा विधायक का नाम लेते ही दरोगा और थाना पुलिस बैकफुट पर आ गई। थाने में पुलिस वालों ने छात्रों से माफी मांगी। छात्रों ने दरोगा की शिकायत एसएसपी से करने की बात कही है। 

कार्रवाई करेंगे
सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार इस मामले की शिकायत छात्रों ने मुझसे की थी। एसओ सिविल लाइन से जांच कराने को कहा है। दरोगा ने छात्रों से अभद्रता या गाली गलौज की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed