{"_id":"5ddbeeaf8ebc3e54e0372c0b","slug":"dancer-mohit-of-bijnor-has-won-medal-in-asia-pacific-street-dance-championship-in-the-philippines","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: नृत्य कलाकार मोहित ने किया देश का नाम रोशन, फिलीपींस में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: नृत्य कलाकार मोहित ने किया देश का नाम रोशन, फिलीपींस में जीता कांस्य पदक
Mon, 25 Nov 2019 08:48 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 25 Nov 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
नृत्य कलाकार मोहित
- फोटो : अमर उजाला
यूनाइटेड डांस ऑर्गेनाइजेशन चैंपियनशिप में बिजनौर के नृत्य कलाकार मोहित ने फिलीपींस में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
बता दें कि नजीबाबाद निवासी मोहित कुमार ने फिलीपींस में आयोजित यूनाइटेड डांस ऑर्गेनाइजेशन एशिया पेसिफिक कार्यक्रम में एशियाई देशों से आए नामचीन नृत्य कलाकारों के साथ अपनी नृत्य प्रतिभा का लोहा मनवाया। कारोबारी स्व. सुरेश शर्मा के पुत्र मोहित शर्मा ने फिलीपींस के मनीला शहर में आयोजित विश्व स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में शानदार नृत्य प्रस्तुत कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: घूंघट की ओट से साधा निशाना और जीत लिया 'जहां', ये है शूटर दादी की पूरी कहानी
विज्ञापन
एशियाई देशों की नृत्य प्रतिभाओं के बीच फिलीपींस में भारत का नाम रोशन करने वाले मोहित ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने भाई अंकित शर्मा और परिजनों को दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/