फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Damage to mango by storm

आंधी से आम को नुकसान

Fri, 15 May 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Damage to mango by storm
बागवानों के चेहरे पर खिंची चिंता की लकीरें
विज्ञापन

अगले 48 घंटे तक आंधी एवं बारिश के बने रहेंगे आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मौसम में परिवर्तन जारी है। दिनभर चटख धूप से तापमान में बढ़ोतरी के चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। वहीं, शाम में आंधी एवं बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, आम की फसल को नुकसान हुआ। जिससे बागवानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गईं। बीते रविवार को आंधी व बारिश से आम के बागों को नुकसान हुआ था। बृहस्पतिवार को दिनभर चटख धूप निकलने के बाद शाम को मौसम में अचानक आए बदलाव ने चिंता बढ़ा दी। हालांकि तेज हवा एवं बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 38.2 व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 64 व न्यूनतम 34 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। वहीं, औसत एक्यूआई 250 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि अभी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 18 मई के बाद मौसम साफ होने के साथ-साथ तापमान में वृद्धि होगी।

16 मई को तूफान आने की आशंका
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र और दक्षिण अंडमान सागर पर बृहस्पतिवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से शाम को मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। जिससे तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 16 मई को चक्रवाती तूफान आने की आशंका है। इस वक्त उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर पर्वतीय इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बना हुआ है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें मौसम खराब होने की चेतावनी दी जाती है। इस दौरान लोगों से बाहर निकलने पर सावधानी बरतने को कहा गया है। पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार को एक बार फिर सक्रिय होगा। इससे आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, 70 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

शहर में पॉल्यूशन का लेवल
गंगानगर- 246
जयभीमनगर- 233
पल्लवपुरम- 255
हापुड़ चौराहा- 213
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed