फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dalits conflict of two side in muzaffarnagar and many injured

प्रेम विवाह को लेकर दलितों में खूनी संघर्ष, खूब चले धारदार हथियार, कई गंभीर रूप से घायल

Fri, 28 Sep 2018 09:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 28 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
Dalits conflict of two side in muzaffarnagar and many injured
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रेम विवाह के बाद गांव में ही रहने वाले युगल को लेकर दलितों के दो पक्षों के बीच कई दिन से चल रही तनातनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गुरुवार देर रात इसी मुद्दे को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से महिला समेत कई लोग घायल हो गए, जिनमें से चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।      

विज्ञापन

 
भोपा में थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी युवक-युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते हाल ही में विवाह कर लिया था। विवाह करने के बाद दोनों गांव में ही एक साथ रह रहे थे, जिसे लेकर दलित कंवरपाल व रामकिशन पक्षों के बीच कई दिन से तनातनी चल रही थी। शनिवार सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ते हुए मारपीट तक जा पहुंचा और देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष में एक पक्ष से कंवरपाल, उसके बेटे लवकुश, संजय, राहुल के साथ ही रीता व बाला घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष से ओमपाल सहित कई लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाने के बाद सभी घायलों को भोपा सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लवकुश, कंवरपाल, रीता व ओमपाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

थानाप्रभारी इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि मामले में एक पक्ष से सपना पत्नी सतीश की तहरीर पर रामकिशन, गोवर्द्धन, सुक्का, सुरेश, शेखर, मोटा, अंकित, ओमपाल, गुल्लर, जितेन, नितिन, अमरनाथ, रूबिन, विकास, मिंटू, प्रविंद्र व बिजेंद्र सहित 18 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, दूसरे पक्ष से अमरनाथ की तहरीर पर कंवरपाल, संजय, चंदर, रविंद्र व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed