दलित हत्या केस: नहीं होगी महापंचायत, रोहित के परिवार को मिलेंगे 50 लाख और एक सरकारी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में उल्देपुर गांव के संघर्ष में दलित छात्र की हत्या के मामले में महापंचायत होनी थी। दलित समाज के लोगों ने ऐलान किया था कि 20 अगस्त को बड़ी महापंचायत होगी। लेकिन एसपी देहात राजेश कुुमार ने पीड़ित परिजनों को मुलाकात की। एसपी देहात ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख की मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी।
वहीं हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने और दलित पक्ष पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने से नाराज समाज ने आज सोमवार 20 अगस्त को महापंचायत का ऐलान किया था। रविवार दोपहर एसपी देहात परिजनों से मिले और उनकी मांग पूरी कराने का वादा किया। जिसके बाद महापंचायत स्थगित कर दी गई।
गंगानगर के गांव उल्देपुर में दलित छात्र रोहित की हत्या के बाद दलित समाज में रोष है। वहीं, दूसरे पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जिस पर दूसरा पक्ष महापंचायत कर चुका है। दलित पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज मुकदमे और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दलित समाज ने भी 20 अगस्त को महापंचायत का ऐलान किया हुआ था। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क था।
रविवार दोपहर एसपी देहात राजेश कुमार छात्र रोहित के परिजनों से मिलने पहुंचे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने एसपी देहात के सामने अपनी कई मांगे रखीं। पीड़ित परिवार ने प्रार्थनापत्र देकर कहा कि दलित समाज के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस हो या गंभीर धाराएं हटाई जाएं। वहीं, पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए। आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा, किसी सदस्य को सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस दिलाने, सीओ सदर देहात से विवेचना हटाकर दूसरे सीओ को देने की मांग की।
एसपी देहात ने ज्यादातर मांगों पर पूर्ण रूप से मदद का आश्वासन दिया। रोहित के पिता देवेंद्र से महापंचायत न करने की बात कही। मांग पूरी होने पर देवेंद्र ने भी महापंचायत स्थगित करने की बात कही। इससे उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिसे पीड़ित परिजनों को न्याय मिल सकें। इस अवसर पर संयुक्त दलित महासभा से लीला पंत एडवोकेट, ब्रजपाल सिंह, डॉ. हरविंद्र, सतीश कुमार, प्रकाश, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/