फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dalit family beating to into the house, controversy over the film Padmavat

घर में घुसकर दलित परिवार को पीटा, फिल्म पद्मावत को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 22 Jan 2018 11:25 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Mon, 22 Jan 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
Dalit family beating to into the house, controversy over the film Padmavat
अस्पताल में पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने को लेकर दलित परिवार के मकान में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घटना में एक युवक और महिला घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव हरड़ फतेहपुर निवासी दलित परिवार के आकाश पुत्र रामकुमार ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर दी थी। इसी को लेकर गांव के ही राजपूत बिरादरी के कुछ लोगों ने शनिवार रात घर में घुसकर आकाश और अन्य लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में आकाश के अलावा घर में मौजूद रोशनी पत्नी पल्ला घायल हो गई। घायल आकाश के चाचा ने आरोप लगाया है कि फेसबुक अकाउंट पर पद्मावत फिल्म के संबंध में उसके भतीजे से टिप्पणी कर दी थी।
विज्ञापन


पढ़ें : अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, पीड़ित महिला की इज्जत की लगाई कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण उसके भतीजे पर हमला किया गया है। आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोरशराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद एंबुलेंस 108 बुलाकर आकाश और रोशनी को थानाभवन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed