फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dak Kanwar vehicle hit an electric pole in Deoband, HT line broke and fell on the road

देवबंद में बड़ा हादसा टला: डाक कांवड़ वाहन ने बिजली के पोल में मारी टक्कर, टूटकर सड़क पर गिरी एचटी लाइन

Mon, 25 Jul 2022 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Jul 2022 08:46 AM IST
सार

डाक कांवड़ के एक वाहन ने सहारनपुर के देवबंद-मंगलौर मार्ग पर स्थित हाशिमपुरा गांव में सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पोल उखाड़ गया और तार टूटकर सड़क के बीच में गिर गए। जिस समय हादसा हुआ उस समय लाइन चालू थी। 

विज्ञापन
Dak Kanwar vehicle hit an electric pole in Deoband, HT line broke and fell on the road
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर के देवबंद में आधी रात को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एक वाहन ने सड़क किनारे खड़े पोल में टक्कर मार दी। इस दौरान एचटी लाइन सड़क के बीच टूटकर गिर गई। रास्ते से गुजर रहे कांवड़िए बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डाक कांवड़ के एक वाहन ने देवबंद-मंगलौर मार्ग पर स्थित हाशिमपुरा गांव में सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पोल उखाड़ गया और तार टूटकर सड़क के बीच में गिर गए। जिस समय हादसा हुआ उस समय लाइन चालू थी। 
विज्ञापन


गनीमत रही कि कोई भी उसकी चपेट में नहीं आया। सूचना मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत निगम अधिकारियों को फोन कर पोल गिरने की जानकारी देते हुए लाइन बंद कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन टूटने के कारण दोनों और कांवड़ियों और डाक कांवड़ वाहनों की भीड़ लग गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाइन को डंडे से ऊपर उठाया और कांवड़ियों का आवागमन चालू कराया। काफी देर बाद निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पोल को दोबारा लगाने का काम शुरू किया। इस बीच कांवड़ियों को काफी देर के लिए देवबंद मंगलौर मार्ग पर ही रुकना पड़ा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed