फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dairy directors with cow has ruckus in nagar nigam office at Saharanpur and warnned to police

गाय बिदकने से निगम परिसर में मची भगदड़, फिर पुलिस से तीखी नोकझोंक,डेयरी संचालकों ने दी ये चेतावनी

Thu, 13 Feb 2020 09:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Feb 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Dairy directors with cow has ruckus in nagar nigam office at Saharanpur and warnned to police
नगर निगम परिसर में गाय बिदकने से मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नगर निगम से डेयरियों को बाहर करने और बची हुई डेयरियों को नोटिस भेजने के विरोध में डेयरी संचालकों ने नगर निगम परिसर में डेरा डाल दिया। हंगामा करते हुए डेयरी संचालक गाय को साथ लेकर जबरन निगम परिसर में घुस गए। इसे लेकर काफी देर तक उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। चेतावनी दी कि यदि उनके मवेशियों के लिए अलग से जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई और रोजगार छीनने का प्रयास किया तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान डेयरी संचालकों की नारेबाजी से परेशान गाय बिदक गई, जिससे भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया की अगुवाई में काफी संख्या में डेयरी संचालक गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से करीब एक बजे सभी नगर निगम के लिए निकले। नगर निगम के अफसर और कर्मचारी तब दंग रह गए, जब उन्होंने देखा कि डेयरी संचालक काफी संख्या में गायों को भी अंदर ले आए। पुलिस और नगर निगम के लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे गाय लेकर ही अंदर आए। हंगामे और विरोध को देखते हुए नगर निगम के अफसरों की सूचना पर थाना कुतुबशेर प्रभारी कुलदीप सिंह, सीओ सदर रजनीश कुमार सहित टीम मौके पर पहुंची। संजय वालिया सहित अन्य डेयरी संचालकों ने कहा कि शहर से डेयरियों को बाहर करने से पहले उपयुक्त जगह और उनके रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो इसी तरह विरोध दर्ज कराएंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे। एक घंटे तक हंगामे के बाद नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर वार्ता की। अफसरों की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही उनकी बात शासन तक पहुंचाई जाएगी। 
विज्ञापन


डेयरी संचालकों ने चेतावनी दी कि यदि इस दौरान परेशान किया या कोई नोटिस आया तो आंदोलन करेंगे और अपनी डेयरी के सारे पशु लाकर नगर निगम में बांध देंगे। प्रदर्शन करने वालों में आदेश त्यागी, पप्पू चौधरी, चौधरी रणवीर सिंह, हाजी मोहम्मद, शाहवेज, अफजाल, रणवीर सिंह, खालिद, रवि चौहान, ओमपाल सिंह, सुशील राणा, सुनील कुमार, भूल्ला सिंह, दिनेश पंडित आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dairy directors with cow has ruckus in nagar nigam office at Saharanpur and warnned to police
निगम परिसर में गाय लेकर घुसे डेयरी संचालक - फोटो : अमर उजाला

गाय हमारी माता है, इससे तुम्हें क्या दिक्कत
गाय लेकर पहुंचने पर डेयरी संचालकों की पुलिस टीम के साथ काफी नोकझोंक हुई। थाना प्रभारी कुलदीप और सीओ रजनीश ने जब पूछा कि गाय किसकी अनुमति से अंदर लाए तो डेयरी संचालक बोले कि गाय हमारी माता है। इससे तुम्हें क्या दिक्कत है। यदि गाय से परेशानी है तो हमें गिरफ्तार कर लो।

गाय ने प्रदर्शनकारियों को ही मारी टक्कर
प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी हुई तो परेशान होकर एक गाय बिदक गई। यह गाय प्रदर्शन करने वालों को ही सींग मारने लगी, तो भगदड़ मच गई। बमुश्किल गाय को काबू किया गया और बाहर शांत जगह पर ले जाया गया। 

पहले भी तीन घंटे किया था हंगामा
डेयरी संचालकों ने कुछ दिन पहले भी निगम परिसर में तीन घंटे तक हंगामा किया था। उस समय भी पशुओं को लाने की सूचना थी। इसके चलते प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे। हालांकि तब मवेशी नहीं लाए गए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed