{"_id":"5ff225998ebc3e40fe0c5944","slug":"dahej-hatya-ke-aaropee-ne-kaaraagaar-mein-kee-aatmahatya-city-news-mrt51876430","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोपी ने कारागार में की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के आरोपी ने कारागार में की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या के आरोपी ने कारागार में की आत्महत्या
- 22 अक्तूबर को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में लाया गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में रविवार सुबह टॉयलेट की दीवार के सहारे एक बंदी का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कारागार के अधिकारी मौके पर पहुंचें और मामले की जानकारी ली।
जेल प्रशासन के अनुसार, लखीपुरा लिसाड़ीगेट निवासी साजिद (26 वर्ष) पुत्र यूसुफ दहेज हत्या के मामले में 24 सितंबर को सर छोटूराम कॉलेज में बनी अस्थाई जेल में आया था। 22 अक्तूबर को साजिद को मुख्य जेल चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया। बैरक में अन्य कैदियों के साथ आरोपी को रखा गया था। रविवार सुबह अन्य कैदियों ने बैरक के पीछे बने टॉयलेट की छत पर रखी पानी की टंकी के पाइप से चादर के सहारे शव को लटका देख शोर मचा दिया। सूचना पर जेल के अन्य अफसरों के साथ वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैरक के अन्य बंदियों से बात की, लेकिन किसी ने कुछ भी पता होने से इनकार कर दिया। जेल चिकित्सक ने साजिद की मौत की पुष्टि कर दी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडे ने बताया कि बंदी आत्महत्या मामले में जांच बैठा दी गई है। फिलहाल, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक बंदी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।