{"_id":"5aaed19a4f1c1ba8768b6266","slug":"dabka-gaun-me-do-paksh-aamne-samne","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाबका गांव में दो पक्ष आए आमने-सामने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाबका गांव में दो पक्ष आए आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाबका गांव में जल निकासी की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। रविवार को गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक दूसरे पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाकर नाली बंद कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
हाइवे स्थित डाबका गांव में तीन साल पूर्व नगर निगम द्वारा नाले का निर्माण शुरू कराया गया था, जो किसी कारण बीच में ही रुक गया। इस वजह से गांव में जल निकासी की समस्या हो गई और गलियों में जलभराव होने लगा। रविवार को गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और एक दूसरे की नाली का पानी रोक दिया। इस बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाली को खुलवाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। वहीं क्षेत्रीय पार्षद ब्रह्म सिंह एडवोकेट ने बताया कि गांव में जल निकासी की समस्या है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा लगाई गई टंकियों की टोटी टूटी हुई हैं। इस कारण पानी बहता रहता है। ग्रामीणों को टोटियां वितरित की गईं है। ऐसे में अब जलभराव की उम्मीद कम होगी।