फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dabang looted rings by cutting fingers of a fruit retailer in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: लेन-देन के विवाद में आढ़ती पर हमला, उंगली काटकर लूटी अंगूठियां

Thu, 25 Apr 2019 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Apr 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
dabang looted rings by cutting fingers of a fruit retailer in muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात एक युवक पर हमला कर उसकी अंगुलियां काटकर उससे अंगूठियां लूट लीं। सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी मच गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी फईम अहमद फलों का आढ़ती है। बुधवार देर रात वह ईदगाह चौपले के पास अपनी दुकान पर बैठकर कुछ हिसाब कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान प्रेमपुरी निवासी इरशाद साथियों के साथ पहुंचा और फईम से मारपीट की। 

विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने फईम के हाथ में अंगूठियां देखकर उन्हें भी लूटने का प्रयास किया। अंगूठियों के नहीं निकलने पर दबंगों ने फईम की तीन अंगुलियां काटकर उसकी अंगूठियां लूट लीं। एसएसआई अक्षय शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने हिरातस में ले लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed