फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cylinder caught fire in a house in Kankar khera of Meerut, tenant and landlord burnt

Meerut: सिलिंडर में लगी आग, किराएदार व मकान मालिक बुरी तरह झुलसे, कॉलोनी में मचा हड़कंप

Tue, 26 Mar 2024 02:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Mar 2024 02:29 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के कंकरखेड़ा में एक मकान में सिलिंडर में आग लग गई। वहीं, आग बुझाने के दौरान किराएदार व मकान मालिक बुरी तरह झुलस गए। उधर, आग की सूचना से पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Cylinder caught fire in a house in Kankar khera of Meerut, tenant and landlord burnt
सिलिंडर में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा के सैनिक विहार में एक मकान में रविवार देर रात सिलिंडर में आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर मकान मालिक व किराएदार झुलस गए। उधर, शोर शराबे की आवाज सुनकर मकान मालिक के परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सिलिंडर में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया गया।

विज्ञापन


वहीं, परिजनों ने घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

सरधना रोड पर नगलाताशी स्थित सैनिक विहार कॉलोनी निवासी अशोक के मकान में सुरेंद्र काफी समय से अकेला किराए पर रह रहा है। कमरे में सुरेंद्र अकेला था। इसी बीच खाना बनाते समय सिलिंडर में अचानक से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सुरेंद्र ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग बुझाने के दौरान सुरेंद्र के दोनों पैर गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, किराएदार का शोर सुनकर मकान मालिक अशोक मौके पर पहुंचा। सिलिंडर में आग लगती देख अशोक ने भी आग बुझाने की कोशिश की। आग बुझाने के दौरान दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। आग की चपेट में आने के बाद दोनों युवक बाहर की तरफ दौड़े। परिजनों व पड़ोसियों ने किसी तरह सिलिंडर को बाहर सड़क पर फेंका। जिसके बाद सिलिंडर में अभी आग पर काबू पाया।
 

यह भी पढ़ें: यहां जन्मे हैं रामायण के ‘श्रीराम’: भाजपा से इस सीट के उम्मीदवार गोविल बनाना चाहते थे बिजनेसमैन; बन गए अभिनेता
 

विज्ञापन

वहीं, दोनों लोगों को मेडिकल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Bijnor: पुरानी रंजिश के चलते हरेवली में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, घटना से परिवार में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed