{"_id":"6179bf3c5d892f3e7018c2b8","slug":"cyclist-killed-two-injured-in-collision-with-pickup-modipuram-news-mrt5625784182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो घायल
मोदीपुरम। खिर्वा रोड पर मंगलवार देर रात पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
मंगलवार रात खिर्वा रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल व बाइक सवार युवकों में टक्कर मार दी। साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने साइकिल सवार की शनाख्त लोकेंद्र (55) निवासी लाला मोहम्मदपुर के रूप में की। घायल बाइक सवार अनिल व धर्मवीर निवासी गोविंदपुरी कंकरखेड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया। लोकेंद्र की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पिकअप चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने तहरीर दी है।