फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cyber Criminal keeping an eye on your bank account, hacking social media account via app

सावधान! आपके बैंक खाते पर है साइबर अपराधियों की नजर, ऐसे हैक कर रहे सोशल मीडिया अकाउंट

Sun, 01 Nov 2020 12:44 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Nov 2020 12:44 PM IST
सार

-  रोजाना दस से ज्यादा शिकायतें, बचना है तो जागरूक हो जाएं

विज्ञापन
Cyber Criminal keeping an eye on your bank account, hacking social media account via app
Cyber Crime - फोटो : Social Media

विस्तार

सावधान! त्योहारों पर साइबर अपराधियों की नजर आपके बैंक खाते पर है। एप से फेसबुक या व्हाट्सएप हैक कर उसे खाली किया जा रहा है। शहर में रोजाना दस से ज्यादा लोगों की ठगी की शिकायत साइबर क्राइम ब्रांच पहुंच रही हैं। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि इससे बचने का आसान तरीका जागरूक रहना ही है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार लॉटरी निकलना, ओएलएक्स पर किसी सैनिक या युवती की फोटो लगाकर वाहन या सामान बेचना, युवाओं को नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर भेजना या शादी के नाम पर ठगी की वारदातें बढ़ी हैं। लेकिन अधिकांश लोग अभी भी इससे अनजान हैं। ठग अब एप के जरिये सोशल साइट्स को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


आपके फेसबुक मेसेंजर या व्हाट्स एप को हैक कर आपके नाम से ही आईडी बनाकर जहां आपका बैंक खाता खाली कर रहे हैं तो आपके परिचितों को मदद का मेसेज भेजकर खाते में पैसा मंगवाकर हड़प रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों से लेकर व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों से इस तरह की ठगी हो चुकी है। पुलिस भी इन अपराधियों की जानकारी नहीं जुटा पाती। पीड़ित को टरका देती कि झारखंड या दूरदराज बैठे साइबर अपराधी ने खाते से पैसा उड़ाया है।

पांच साल में दस गुना बढ़ा अपराध 
पुलिस के अनुसार पांच साल में साइबर अपराध दस गुना बढ़ा है। साइबर क्राइम सेल के रिकॉर्ड के अनुसार साइबर फ्रॉड की हर माह 300 से अधिक शिकायत आ रही हैं, जिसमें निरस्तारण 2-3 फीसदी ही हो पाता है। साइबर अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस को लखनऊ में खास ट्रेनिंग दी गई। लेकिन साइबर अपराध का आंकड़ा इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि एक्सपर्ट कम पड़ रहे हैं।

आजकल अनजान नंबर से वीडियो कॉल बहुत आ रही हैं। वीडियो कॉल सुरक्षित करके साइबर अपराधी अधिकांश लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। वीडियो कॉल पर अश्लीलता या फिर किसी लड़की की तस्वीर दिखाकर बातचीत की जाती है।

यह बरतें सावधानी 
1. एफबी खाते की सुरक्षा को प्रोफाइल गार्ड लगाएं। ताकि कोई भी साइबर अपराधी आपका प्रोफाइल न जान सके।
2. एटीएम प्रयोग करते समय देखें कि सीसीटीवी कैमरे का फोकस कहां है। आपके पासवर्ड पर तो नजर नहीं। 
3. देखें कि एटीएम में स्क्रीमर डिवाइस तो नहीं लगी है। 
4. ज्वाइनिंग लेटर की जांच के बाद ही पैसा ट्रांसफर करें।
5. ओएलएक्स पर सामान की डिलीवरी होने पर ही पैसा दें। 
6. अनजान वीडियो कॉल रिसीव न करें। 
7. व्हाट्सएप पर पैसा जीतने जैसे मेसेज पर ध्यान न दें, न लिंक खोलें। 

ठगी हो जाए तो यह करें
साइबर एक्सपर्ट कर्मवीर सिंह और साइबर सेल प्रभारी दिलीप सिंह का कहना कि अगर आपके साथ साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत बैंक के कस्टमर केयर नंबर और साइबर सेल के नंबर 7839855538 पर संपर्क करे।

सीईआरटी (कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) वेबसाइट पर जाकर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। साइबर दोस्त (एप) भी डाउनलोड करें। अगर आपने अपने बैंक खाते की किसी से गोपनीय जानकारी शेयर नहीं की और ठगी हो गई है तो इसकी शिकायत आरबीआई से करें। सबसे बड़ी जरूरत जागरूक रहने की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed