{"_id":"5ab9426f4f1c1b91778b7a00","slug":"cut-band-ka-plan-nahi-chada-parvaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट बंद का प्लान, नहीं चढ़ा परवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कट बंद का प्लान, नहीं चढ़ा परवान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसर बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन ये दावे हवाई ही होकर रह जाते हैं। शहर में डिवाइडरों पर बने अवैध कटों के कारण जाम लगता हैं, लेकिन कट बंद करने का प्लान भी आदेश बनकर रह गया। पिछले छह माह में कई बार पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की बैठक हो चुकी है। जिसमें एसपी ट्रैफिक द्वारा शहर में डिवाइडर के अवैध कट बंद कराने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। लेकिन अभी तक इस दिशा में कुछ नहीं हुआ।
शहर में कई जगहों पर बना दिए अवैध कट
दिल्ली रोड पर अवैध कट के कारण सबसे ज्यादा जाम लगता है। सोतीगंज के पास डिवाइडर में अवैध कट बना दिया। इस कट से बाइक सवार निकलते हैं। केसरगंज में भी डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बना दिया गया। बागपत अड्डा स्थित एचआरएस चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने कट को बंद कराकर बैरियर लगा दिए थे। लेकिन कुछ समय बाद यहां बैरियर भी हटा दिए गए। बेगमपुल की तरफ से आने वाले वाहन जैसे ही एचआरएस चौक से मुड़ते हैं तो वहां रांग साइड के चलते जाम लगता है। मंडी गेट और ट्रांसपोर्ट नगर के सामने भी अवैध कट खुले हुए हैं।
कई बार हो चुके हैं हादसे
अवैध कट से कई बार हादसे हो चुके हैं। बीस दिन पहले मंडी गेट के सामने दो कार आमने-सामने से भिड़ गई थी।ं ट्रांसपोर्ट नगर गेट के सामने भी डिवाइड कट से धर्म कांटे की तरफ रांग साइट से ट्रक और अन्य वाहन जाते हैं। जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
सिर्फ पीवीएस रोड पर ही है कट बंद
अवैध कट की समस्या गढ़ रोड, हापुड़ रोड, दिल्ली रोड और शहर में कई अन्य स्थानों पर भी हैं। शास्त्रीनगर में पीवीएस रोड पर अवैध कट बंद हो चुके हैं। लेकिन जैसे ही दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड पर अवैध कट बंद होने की बात सामने आती है तो अफसर चुप्पी साध लेते हैं। नगर निगम, विकास प्राधिकरण और पीडब्लूडी एक दूसरे पर पल्ला झाड़ते हैं।
अवैध कट कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था में परेशानी हैं। इनसे जाम की समस्या होती है। पीडब्लूडी और विकास प्राधिकरण को अवैध कट बंद कराने के लिए पत्र भी लिखा जा चुका है। - संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक
दिल्ली रोड पर नहीं रुक रहे भारी वाहन
दिल्ली रोड पर भारी वाहन भी मुसीबत बनते जा रहे हैं। दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री है, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण ऐसे वाहन शहर की सड़कों पर जमकर दौड़ रहे हैं। शॉप्रिक्स मॉल तिराहा, नवीन मंडी गेट और ट्रांसपोर्ट नगर गेट पर पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। लेकिन पुलिस की मिली भगत से दिन में भारी वाहन शहर में घुस जाते हैं। ऐसे में सड़कों पर जाम समस्या बनीं रहती है।