फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crores of project make, now send to goverment

हस्तिनापुर के करोड़ों के प्रोजेक्ट बने, शासन को भेजने की तैयारी

Sun, 23 Feb 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
crores of project make, now send to goverment
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर में शनिवार को पर्यटन विभाग की टीम ने पांडेश्वर मंदिर, जयंती माता शक्तिपीठ, रघुनाथ महल आदि ऐतिहासिक स्थलों का सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन

सर्वेक्षण टीम के प्रभारी पंकज सिवाच ने कहा कि हस्तिनापुर के पर्यटन विकास के लिए करोड़ों के प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। जिन्हें शासन को भेजा जाएगा। इस अवसर पर अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने बताया कि ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिसे 23 फरवरी को ऐतिहासिक स्थलों व मंदिरों के अध्यक्ष, महंतों के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें समिति का गठन होगा। गठित समिति ऐतिहासिक स्थलों के रख रखाव का कार्य करेगी। समिति पर्यटन को बढ़ावा देगी साथ ही दूसरे राज्यों के लोगों को हस्तिनापुर भ्रमण के आमंत्रित करेगी। चेयरमैन अरुण कुमार ने कहा कि पर्यटन विकास के लिए नगर पंचायत द्वारा होर्डिंग लगवाए जाएंगे। सर्वेक्षण टीम में मनोज कुमार, संदीप कुमार, रुद्रेश कुमार, अमन सौरभ ने द्रोपदी घाट, कर्ण मंदिर, द्रोपदेश्वर मंदिर, भद्रकाली मंदिर फिरोजपुर मंदिर, बूढ़ी गंगा घाट का सर्वेक्षण किया। इस दौरान जयंती माता शक्तिपीठ के अध्यक्ष सुदेश गुर्जर, पप्पू, पांडेश्वर मंदिर से अमन गिरी, कर्ण मंदिर से महंत शंकर देव, रघुनाथ महल के संयोजक वेद रमन शास्त्री, द्रोपदी घाट की महंत वेगवती गिरी, अखिल विद्या समिति के नरेंद्र शर्मा, श्याम सिंह महालवार, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed