फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crops submerged due to excess water in Bhatiana Minor

Meerut News: भटियाना माइनर में अधिक पानी से फसलें जलमग्न

Thu, 28 Dec 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Crops submerged due to excess water in Bhatiana Minor
सिंचाई विभाग की ओर से   नहर में छोडे गए पानी के कारण धामपुर क्षेत्र के गांव नवादा में गेूहं की 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। मंगलवार रात भटियाना माइनर में अचानक अधिक पानी आने से नवादा क्षेत्र के कई गांवों की सैकड़ों बीघा गेहूं, गन्ना, दलहनी और तिलहनी की फसलें डूबने से बर्बाद हो गईं हैं। किसानों में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रति असंतोष है। चेतावनी दी कि बर्बाद फसलों की क्षतिपूर्ति न होने पर आंदोलन होगा।
भाकियू टिकैत गुट के जिला प्रवक्ता चौधरी राजेंद्र सिंह, अनूप सिंह, तपराज सिंह, विजयपाल सिंह, हेमंत प्रधान, कश्मीर सिंह, वीरपाल सिंह, लक्ष्मी आदि ने बताया कि सिंचाई विभाग ने उनकी फसलों को पानी में डुबा कर बर्बाद कर दिया। आग्रह के बाद भी नहर का पानी बंद नहीं किया। जिला प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा एक बार नहीं पहले भी कई बार हो चुका है। इस बार तो विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण फसलें बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हो रहे हैं। पास के गांव भटियाना खुशहालपुर के कुछ लोगों पर जबरन पानी काटने का आरोप लगाते हुए लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। चेतावनी दी कि विभाग की ओर से किसानों को उनकी बर्बाद फसलों का मुआवजा नहीं मिला तो अधिकारियों का घेराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किसानों की शिकायत पर नहर का पानी बंद

जेई नासिर हुसैन का कहना है कि किसानों को नुकसान हुआ है। इसमें विभाग की कोई गलती नहीं है। यह सब पास के गांव भटियाना खुशहालपुर के कुछ किसानों की दबंगई के कारण हुआ है। क्षेत्र के सींचपाल को बुलाया गया है। जिन किसानों की ओर से पानी को काटा गया है उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम करा कार्रवाई कराई जाएगी। नहर के पानी को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed