फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   criminals are not in control in meerut

‘अपराधी हो रहे बेकाबू, इन पर लगाम लगाओ’

Wed, 18 Aug 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
criminals are not in control in meerut
अपराधी बेलगाम हो रहे, कारोबार नहीं कर पाएंगे व्यापारी
विज्ञापन

- सेंट्रल मार्केट में हुई घटना के बाद व्यापारियों का गुस्सा फूटा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में सराफ के यहां दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सीओ सिविल लाइन के सामने गुस्सा जाहिर किया। व्यापारियों ने कहा कि अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। ऐसे असुरक्षित माहौल में व्यापारी कारोबार नहीं कर पाएंगे। उन्होंने सराफा कारोबारियों के साथ बार-बार घटनाएं होने पर अधिक चिंता जताई।
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता और महामंत्री दलजीत सिंह की सीओ से काफी नोकझोंक हुई। अजय गुप्ता ने एक इंस्पेक्टर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि खाली टीका लगाने से अपराध नहीं रुकता है। अपराधी को लाठी और गोली की आवाज भी सुनाने की जरूरत है। इस दौरान नीरज त्यागी, सुधीर रस्तौगी, ललित गुप्ता, सुधांशु महाराज, रजनीश कौशल, मयंक जैन, अंकुर गोयल, पवन गर्ग, बाबूलाल गुप्ता, अशोक रस्तौगी, अंबुज रस्तौगी रहे।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि बार-बार सराफ कारोबारियों को ही निशाना बनाया जा रहा है। बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। वह एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी सिटी विनीत भटनागर से भी मिले। इस दौरान संजय जैन, नरेंद्र सिंह करनेल, मनीष शर्मा, अनुज सिंघल, परविंदर त्यागी, अपार मेहरा, अमित बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर वाधवा, शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ से विजय गांधी, बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रदीप अग्रवाल, विजय आनंद अग्रवाल, दीपक जौहरी, संदीप अग्रवाल, आकाश मांगलिक, मुकेश रस्तौगी और संयुक्त व्यापारी संघ के अध्यक्ष बाल किशन राय सहित अन्य ने पहुंचकर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed