{"_id":"5f8864708ebc3eb8670be844","slug":"criminal-from-up-carrying-a-reward-on-his-head-injured-in-a-joint-operation-by-delhi-police-special-cell-and-up-police-special-task-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, इनामी अजमल पहाड़ी को मुठभेड़ में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, इनामी अजमल पहाड़ी को मुठभेड़ में दबोचा
Thu, 15 Oct 2020 08:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 15 Oct 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश अजमल पहाड़ी
- फोटो : amar ujala
दिल्ली में उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुरुवार को आईजी एसटीएफ अमिताभ यश के नेतृत्व वाली टीम को दक्षिणी दिल्ली में बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने यूपी के इनामी बदमाश अजमल पहाड़ी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद निवासी इनामी कुख्यात अजमल को महरौली के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महरौली थाना क्षेत्र के अहिंसा स्थल पार्क में मुठभेड़ के दौरान 25000 के इनामी कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के संयुक्त अभियान में यह कार्रवाई की गई है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कुख्यात अजमल की ससुराल बताई जा रही है।
विज्ञापन
कुख्यात अपराधी अजमल उर्फ पहाड़ी पुत्र मनसूर निवासी सरवर गेट जनपद मुजफ्फरनगर लंबे समय से थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर से वांछित चल रहा थाउस पर 25000 ईनाम रखा गया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/