फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminal fearless: miscreant demanded five crore extortion from businessman in Meerut from jail

अपराधी बेखौफ: जेल में बंद बदमाश ने मेरठ में कारोबारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

Tue, 07 Jun 2022 04:40 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jun 2022 04:40 PM IST
सार

जेल में बंद बदमाश ने कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। आरोपी की पहचान सोनीपत, हरियाणा निवासी अक्षय पालदा उर्फ अक्षय अंतिल (22) के रूप में हो गई है। पुलिस ने अक्षय को गिरफ्तार कर आईफोन-12 भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Criminal fearless: miscreant demanded five crore extortion from businessman in Meerut from jail
फोन पर मांगी रंगदारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में तैनात सिपाही द्वारा दिलाए मोबाइल नंबर से गैंगस्टर काला जठेली के शार्प शूटर ने दिल्ली करोल बाग के गारमेंट्स कारोबारी हर्ष से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी है। आरोपी की पहचान सोनीपत, हरियाणा निवासी अक्षय पालदा उर्फ अक्षय अंतिल (22) के रूप में हो गई है। आरोपी से पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी पूछताछ हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने अक्षय को गिरफ्तार कर आईफोन-12 भी बरामद किया है। अक्षय ने बताया कि उसने काला जठेड़ी के राइट हैंड नरेश सेठी के साथ मिलकर रंगदारी की मांग की थी। नरेश फिलहाल गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद है। पुलिस प्रोडक्शन वारंट लेकर उसे गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर भी अक्षय अंतिल से पूछताछ की जाएगी। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि किन-किन लोगों को मूसेवाला की हत्या करने का आदेश था। वारदात को किन-किन लोगों ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Gupta Brothers Arrested: राशन की दुकान से निकलकर गुप्ता बंधुओं ने साउथ अफ्रीका में खड़ा किया साम्राज्य, अब मंडराया ये खतरा

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि 30 मई को पीतमपुरा निवासी हर्ष महाजन नामक कारोबारी ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत पुलिस से की थी। हर्ष ने बताया कि उनका करोल बाग में गारमेंट का कारोबार है। आरोपी ने खुद को काला जठेड़ी गैंग का शूटर बताकर रंगदारी मांगी। रुपये न देने या पुलिस को खबर देने पर हर्ष को जान से मारने की धमकी दी गई। 

यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत 

एएटीएस इंचार्ज संदीप गोदारा, करोल बाग थाने के एसआई विक्रम सिंह, हवलदार मोहम्मद दिलशाद की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस से जांच के दौरान पाया कि कॉल एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल एप के जरिये की गई थी। काफी पड़ताल के बाद पता चला कि कॉल मंडोली जेल के भीतर से की गई है। 

अक्षय अंतिल के पास से बरामद सिमकार्ड मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में तैनात सिपाही ने जारी करवाया था। सिपाही ने बीएसएनएल और वोडाफोन कंपनी का सिम एक सीएनजी मैकेनिक के नाम पर जारी करवाए थे। पुलिस सिपाही से भी पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed