फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yuvti ki hatya

युवती की हत्या करना चाहता था आरोपी

Sat, 17 Feb 2018 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Feb 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
yuvti ki hatya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर की युवती को अपहृत कर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी युवक को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसने युवती की हत्या की प्लानिंग बनाई थी, लेकिन युवती चकमा देकर चली गई। तभी से वह उसकी तलाश में था।
विज्ञापन

सहारनपुर के एक गांव निवासी बीस वर्षीय युवती ने आरोप लगाया था कि लखीपुरा निवासी परवेज 13 जनवरी 2017 को उसे बहला फुसलाकर ले गया था। इसके बाद उसे शास्त्रीनगर और फतेहउल्लापुर में बंधक बनाकर रखा गया। वहां नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। दो बार उसका गर्भपात भी करा दिया। यहीं नहीं आरोपी ने उसे देवबंद ले जाकर उसका धर्मपरिवर्तन भी करा दिया था। नवंबर में युवती आरोपी से बचकर अपने घर चली गई। इसके बाद आरोपी परवेज अपने साथियों के साथ पहुंचा और युवती का फिर से अपहरण कर लिया। बुधवार को युवती ने एसएसपी से शिकायत की तो मामला दर्ज हुआ। एसओ महिला थाना नेहा चौहान ने बताया कि परवेज को लिसाड़ीगेट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह परेशान हो चुका था। युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। लेकिन उसने अन्य महिला से शादी कर ली थी। युवती धमकी देती थी कि यदि शादी नहीं की तो वह पुलिस अफसरों से शिकायत कर जेल भिजवा देगी। परवेज ने कहा कि एक सप्ताह पहले उसने प्लानिंंग बनाई थी कि खाने में जहरीला पदार्थ देकर युवती की हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed